Thursday, 06 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रायपुर में तेज रफ्तार का कहर, बच्ची समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर रायपुर से बस में ले जाए जा रहे 16 नाबालिगों का दुर्ग के पास रेस्क्यू, ठेकेदार हिरासत में बच्चों की जान से खिलवाड़ : सेजेस स्कूल में बाल-बाल बचे छात्र, 5 दिन बाद जागा बिजली विभाग महासमुंद में KCC घोटाला : 20 से ज्यादा किसानों के खातों में गड़बड़ी, पांच कर्मचारी निलंबित सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार कोमाखान और सरायपाली में 1.67 क्विंटल गांजा के साथ 1 करोड़ से ज्यादा का सामान जब्त रायपुर में तेज रफ्तार का कहर, बच्ची समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर रायपुर से बस में ले जाए जा रहे 16 नाबालिगों का दुर्ग के पास रेस्क्यू, ठेकेदार हिरासत में बच्चों की जान से खिलवाड़ : सेजेस स्कूल में बाल-बाल बचे छात्र, 5 दिन बाद जागा बिजली विभाग महासमुंद में KCC घोटाला : 20 से ज्यादा किसानों के खातों में गड़बड़ी, पांच कर्मचारी निलंबित सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार कोमाखान और सरायपाली में 1.67 क्विंटल गांजा के साथ 1 करोड़ से ज्यादा का सामान जब्त
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद में KCC घोटाला : 20 से ज्यादा किसानों के…
KCC ऋण फर्जीवाड़े में निलंबित हुए कर्मचारी
KCC ऋण फर्जीवाड़े में निलंबित हुए कर्मचारी
🔴 BREAKING महासमुंद

महासमुंद में KCC घोटाला : 20 से ज्यादा किसानों के खातों में गड़बड़ी, पांच कर्मचारी निलंबित

महासमुंद जिले के केना सहकारी समिति में KCC ऋण वितरण में सामने आई अनियमितताओं के मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित पांच कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच में 20 से अधिक किसानों के खातों में हेरफेर कर उनकी जानकारी के बिना ऋण राशि बढ़ाने और करीब 1.77 करोड़ रुपये की अनियमितता सामने आई है।

कीर्तिमान न्यूज
06 Aug 2026, 08:24 AM
महासमुंद
KCC ऋण वितरण में अनियमितता के मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा तोरेसिंहा के पांच कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है जिसमें शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ युवराज नायक, पर्यवेक्षक राजकुमार प्रधान, श्याम सुंदर पटेल, कनिष्ठ लिपि हीरा सिंह ध्रुव व खिलेश्वर साहू शामिल है। यह कार्रवाई महासमुंद जिले के तोरेसिंहा शाखा अंतर्गत केना सहकारी समिति में सामने आए केसीसी ऋण फर्जीवाड़े की जांच में पाई गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

20 अधिक किसानों के खातों में हेरफेर 

आदेश के अनुसार, केना सहकारी समिति में किसानों के नाम पर केसीसी ऋण वितरण में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत के बाद कलेक्टर द्वारा जांच दल गठित किया गया था। जांच में सामने आया कि 20 से अधिक किसानों के खातों से हेरफेर कर उनकी जानकारी के बिना ऋण राशि बढ़ाई गई तथा लाखों रुपये के केसीसी ऋण भी निकाल लिए गए है। 

किसानों से ब्याज की वसूली नहीं 

जांच दल की रिपोर्ट में सामने आए की ऋण राशि समय-सीमा के बाद जमा होने के बावजूद संबंधित किसानों से ब्याज की वसूली नहीं की गई। इससे बैंक के तत्कालीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही और संलिप्तता की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में केना समिति में केसीसी ऋण वितरण में लगभग 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनियमितता का उल्लेख किया गया है।

पांच कर्मचारी हुए निलंबित 

इन्हीं जांच तथ्यों के आधार पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने सांकरा में पदस्थ शाखा प्रबंधक युवराज नायक, तोरेसिंहा के पर्यवेक्षक राजकुमार प्रधान, भंवरपुर शाखा के पर्यवेक्षक श्याम सुंदर पटेल, तोरेसिंहा के कनिष्ठ लिपि हीरा सिंह ध्रुव व वर्तमान में भटगांव में प्रभारी सहायक लेखापाल के पद पर पदस्थ खिलेश्वर साहू को बैंक कर्मचारी सेवा विनियम 60 (तीन) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर नोडल कार्यालय महासमुंद से संबद्ध कर दिया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे अपना प्रभार सौंपकर तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर उपस्थित हों तथा इसकी सूचना मुख्यालय रायपुर को भेजें।

लिखित अनुमति के बिना नहीं छोड़ सकते मुख्यालय

आदेश में यह भी कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता मिलेगा। इस अवधि में वे सक्षम अधिकारी की पूर्व लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे तथा किसी प्रकार के अवकाश के पात्र भी नहीं होंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें