Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायगढ़ CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, …
Pregnant woman carried on cot in Raigarh village(Image Source: Keertiman Media)
Pregnant woman carried on cot in Raigarh village(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल

CG Road Problem: रायगढ़ के धरमजयगढ़ ब्लॉक के दर्रापारा गांव में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर नाला पार कराया और करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 05:39 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Road Problem: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के पेलमा क्षेत्र से एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सड़क सुविधा की कमी की तस्वीर सामने आई है। दर्रापारा गांव में प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को खाट का सहारा लेना पड़ा। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस या अन्य वाहन मौके तक नहीं पहुंच सका। शुक्रवार देर रात महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से खाट की व्यवस्था की।
इसके बाद महिला को खाट पर लिटाकर ग्रामीणों ने उसे कंधों पर उठाया और अंधेरे में कुरजा नाला पार करते हुए स्वास्थ्य केंद्र की ओर रवाना हुए। ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी चुनौती कुरजा नाला था, जिसमें बारिश के कारण पानी भरा हुआ था। इसके बावजूद सावधानी बरतते हुए ग्रामीणों ने महिला को सुरक्षित तरीके से नाला पार कराया। इसके बाद करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर उसे पेलमा की मुख्य बस्ती स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें ग्रामीणों द्वारा गर्भवती महिला को खाट पर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही कराया गया प्रसव

उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरंत महिला का इलाज शुरू किया। इसके बाद सुरक्षित प्रसव कराया गया। राहत की बात यह रही कि महिला और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दोनों को निगरानी में रखा गया है। स्थिति सामान्य रहने पर कुछ दिनों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दर्रापारा गांव में लंबे समय से सड़क की समस्या बनी हुई है। खासकर बारिश के मौसम में नालों में पानी बढ़ने से आवागमन और कठिन हो जाता है। ऐसे हालात में मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को खुद ही व्यवस्था करनी पड़ती है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताई स्थिति

खंड चिकित्सा अधिकारी गजानंद राठिया ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र कुरजा नाला से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि दर्रापारा गांव वहां से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। बारिश के दिनों में सड़क नहीं होने के कारण चार पहिया वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे ग्रामीणों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें