Friday, 18 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या Kharun River Accident: एनीकेट पार करना पड़ा भारी, खारून नदी में डूबने से धमतरी के युवक की मौत Electric Fencing Accident: खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत, अवैध इलेक्ट्रिक फेंसिंग पर उठे सवाल WhatsApp APK Fraud: एक गलती और गायब हुए ₹4.15 लाख, रायपुर के कारोबारी के साथ साइबर ठगी, ऑटो-डाउनलोड था ऑन Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या Kharun River Accident: एनीकेट पार करना पड़ा भारी, खारून नदी में डूबने से धमतरी के युवक की मौत Electric Fencing Accident: खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत, अवैध इलेक्ट्रिक फेंसिंग पर उठे सवाल WhatsApp APK Fraud: एक गलती और गायब हुए ₹4.15 लाख, रायपुर के कारोबारी के साथ साइबर ठगी, ऑटो-डाउनलोड था ऑन Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज
W 𝕏 f
होम रायगढ़ PDS Scam: 31 लाख से ज्यादा के खाद्यान्न गायब, फरा…
PDS scam accused arrested in Raigarh(Image Source: Keertiman Media)
PDS scam accused arrested in Raigarh(Image Source: Keertiman Media)
रायगढ़

PDS Scam: 31 लाख से ज्यादा के खाद्यान्न गायब, फरार आरोपी गिरफ्तार

PDS Scam: धरमजयगढ़ क्षेत्र में PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले में पुलिस ने फरार आरोपी शहनवाज उर्फ मौसम खान को गिरफ्तार कर लिया है। दो शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच में 31 लाख रुपए से अधिक कीमत के चावल, शक्कर और नमक की कमी सामने आई थी। मामले में कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
18 Sep 2026, 02:21 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PDS Scam: धरमजयगढ़ क्षेत्र की दो शासकीय उचित मूल्य दुकानों में जांच के दौरान 31 लाख रुपए से अधिक कीमत के चावल, शक्कर और नमक की कमी सामने आई थी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के खाद्यान्न में गड़बड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी शहनवाज उर्फ मौसम खान को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। 

दो राशन दुकानों में गड़बड़ी

खाद्य विभाग की जांच में ग्राम गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009080 की जांच में 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर और 31.98 क्विंटल नमक की कमी मिली। खाद्य विभाग के अनुसार, इसकी कुल कीमत करीब 18 लाख 86 हजार 345 रुपए है। वहीं, ग्राम ससकोबा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 की जांच में 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर और 8.03 क्विंटल नमक कम पाया गया। 

राशन वितरण में गड़बड़ी

ससकोबा राशन दुकान में जांच के दौरान करीब 12.89 लाख रुपए के खाद्यान्न की कमी मिली। दोनों दुकानों को मिलाकर कुल 31.75 लाख रुपए से ज्यादा के चावल, शक्कर और नमक की कमी सामने आई है। जांच में पता चला कि कुछ हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी उन्हें राशन नहीं दिया गया। इस मामले में सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया, सचिव माधुरी बाई राठिया और राशन विक्रेता बिहारी राठिया के खिलाफ रैरूमाखुर्द चौकी में मामला दर्ज किया गया है।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने इस मामले में उमाबाई राठिया और माधुरी बाई राठिया को 12 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, राशन विक्रेता बिहारी राठिया अभी भी फरार है।

वहीं, गनपतपुर राशन दुकान में मिली गड़बड़ी के मामले में खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। जांच में पता चला कि दुकान का संचालन जननी महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा था।

तीन लोगों पर केस दर्ज

गनपतपुर राशन दुकान मामले में रूबीना खान, शाहिन खान और शहनवाज उर्फ मौसम खान के खिलाफ रैरूमाखुर्द चौकी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 के तहत कार्रवाई की है। मामला दर्ज होने के बाद जानकारी मिली कि आरोपी शहनवाज खान धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है।

शहनवाज खान गिरफ्तार

इसके बाद चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी रही। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दबिश दी और शहनवाज उर्फ मौसम खान को गिरफ्तार कर लिया। 
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें