Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud Case: 4 लोगों के खातों से उड़ाए ₹4.25 लाख, लिंक और मोबाइल गुम होने से लगी चपत Raipur News: मनचले का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल छिड़ककर फूंका, हालत बेहद नाजुक Chhattisgarh Ganja Smuggling: ओडिशा से यूपी जा रहा 20 लाख का गांजा छत्तीसगढ़ में जब्त Umar Khalid: एनएलएसआइयू में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन Azad Chowk Viral Video: पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी का सच, वायरल वीडियो का थाना प्रभारी ने किया खंडन, जानिए पूरा मामला Education News CG: त्रैमासिक परीक्षा सिर पर, लेकिन कोरबा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 79 पद खाली Cyber Fraud Case: 4 लोगों के खातों से उड़ाए ₹4.25 लाख, लिंक और मोबाइल गुम होने से लगी चपत Raipur News: मनचले का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल छिड़ककर फूंका, हालत बेहद नाजुक Chhattisgarh Ganja Smuggling: ओडिशा से यूपी जा रहा 20 लाख का गांजा छत्तीसगढ़ में जब्त Umar Khalid: एनएलएसआइयू में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन Azad Chowk Viral Video: पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी का सच, वायरल वीडियो का थाना प्रभारी ने किया खंडन, जानिए पूरा मामला Education News CG: त्रैमासिक परीक्षा सिर पर, लेकिन कोरबा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 79 पद खाली
W 𝕏 f
होम कारोबार Sugar PriceToday: छत्तीसगढ़ में सस्ती हो सकती है …
Falling sugar prices (Representative image) (Image Source: AI Photo)
Falling sugar prices (Representative image) (Image Source: AI Photo)
कारोबार

Sugar PriceToday: छत्तीसगढ़ में सस्ती हो सकती है चीनी, त्योहारों से पहले देशभर में 16 रुपए तक गिरे दाम

Sugar Price Today: त्योहारों के सीजन से पहले चीनी बाजार में नरमी का असर देखने को मिल रहा है। देश के कई प्रमुख शहरों में पिछले कुछ हफ्तों के दौरान चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 22 अगस्त की तुलना में 12 सितंबर को चीनी के रिटेल भाव कई जगहों पर 12 से 16 रुपये प्रति किलो तक कम हो गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
14 Sep 2026, 11:21 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sugar Price Today: त्योहारों के सीजन से पहले चीनी बाजार में नरमी का असर देखने को मिल रहा है। देश के कई प्रमुख शहरों में पिछले कुछ हफ्तों के दौरान चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 22 अगस्त की तुलना में 12 सितंबर को चीनी के रिटेल भाव कई जगहों पर 12 से 16 रुपए प्रति किलो तक कम हो गए हैं।
ChiniMandi के रिटेल रेट के अनुसार, कानपुर में चीनी की कीमत 69 रुपए प्रति किलो से घटकर 53 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। वहीं रांची में भाव 70 रुपए से गिरकर 55 रुपये प्रति किलो रह गए हैं। कोलकाता और गुवाहाटी जैसे शहरों में भी करीब 22 दिनों के भीतर चीनी के दाम में लगभग 15 रुपए प्रति किलो की कमी आई है।

सरकार ने चीनी मिलों को दिया सख्त निर्देश

चीनी की कीमतों में गिरावट के बीच केंद्र सरकार ने चीनी मिलों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने मिलों से कहा है कि वे तय पखवाड़े के कोटे के अनुसार ही चीनी की बिक्री और आपूर्ति करें। उद्योग सूत्रों के मुताबिक, अगर कोई मिल निर्धारित मात्रा से कम या ज्यादा चीनी बेचती है या डिस्पैच करती है तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

587 मिलों और 2 रिफाइनरियों को मिला 13 लाख टन का कोटा

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) ने 30 अगस्त को जारी अधिसूचना के तहत सितंबर के पहले पखवाड़े के लिए 587 चीनी मिलों और दो रिफाइनरियों को कुल 13 लाख मीट्रिक टन (LMT) चीनी का बिक्री कोटा आवंटित किया था। इस व्यवस्था के तहत मिलों को अपने कुल आवंटित कोटे का कम से कम 40 प्रतिशत पहले सप्ताह में और बाकी मात्रा दूसरे सप्ताह में बेचनी होगी। 

तय कोटे से ज्यादा या कम बिक्री पर होगी कार्रवाई

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सितंबर के दूसरे पखवाड़े के चीनी कोटे में पहले पखवाड़े की बची हुई मात्रा को आगे जोड़ने की अनुमति नहीं होगी। इसका मतलब है कि प्रत्येक चीनी मिल को जिस अवधि के लिए जितना कोटा जारी किया गया है, उसी के अनुसार बिक्री और सप्लाई करनी होगी। कोटे के नियमों का उल्लंघन करने वाली मिलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर

22 अगस्त के रेट (₹/किलो)

12 सितंबर के रेट (₹/किलो)

गिरावट (₹/किलो)

दिल्ली

68

55

13

कानपुर

69

53

16

रायपुर

68

55

13

मुंबई

68

54

14

रांची

70

55

15

कोलकाता

70

55

15

गुवाहटी

71

56

15

हैदराबाद

70

54

16

चेन्नई

70

58

12

उत्तर प्रदेश को मिला सबसे बड़ा चीनी कोटा

राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक करीब 4.20 लाख टन चीनी का कोटा मिला है। इसके बाद महाराष्ट्र को लगभग 4.10 लाख टन और कर्नाटक को करीब 1.77 लाख टन का आवंटन किया गया है। वहीं तमिलनाडु, गुजरात, बिहार और पंजाब को लगभग 24 हजार टन से 44 हजार टन के बीच चीनी कोटा दिया गया है। 

चीनी स्टॉक पर सरकार की बढ़ी निगरानी

सरकार ने चीनी मिलों के स्टॉक की निगरानी भी तेज कर दी है। सभी मिलों को सितंबर पखवाड़े के लिए ओपनिंग स्टॉक, उत्पादन, बिक्री, डिस्पैच, रिलीज और क्लोजिंग स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन जमा करनी होगी। मिलों को यह विवरण 18 सितंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बिक्री के बाद चीनी की डिलीवरी सात दिनों के भीतर सुनिश्चित करनी होगी।

चीनी के दाम क्यों घटे? जानिए गिरावट की बड़ी वजहें

चीनी के दाम कम होने की सबसे बड़ी वजह बाजार में इसकी सप्लाई बढ़ना और सरकार की ओर से चीनी मिलों पर निगरानी बढ़ाना है। सरकार ने मिलों को तय मात्रा के अनुसार ही चीनी बेचने के निर्देश दिए हैं, जिससे बाजार में चीनी की उपलब्धता बनी हुई है। इसके अलावा स्टॉक की जांच और बिक्री व्यवस्था पर सख्ती के कारण भी कीमतों में नरमी आई है। त्योहारों से पहले सरकार चाहती है कि बाजार में चीनी की कमी न हो और ग्राहकों को बढ़ती मांग के बीच राहत मिल सके। 

GST बिल और स्टॉक का होगा सत्यापन

सरकार ने डिस्पैच से जुड़े GST बिलों की जांच के लिए केंद्रीय और राज्य अधिकारियों की संयुक्त जांच व्यवस्था बनाई है। इन बिलों का रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा। इसके साथ ही 31 अगस्त को घोषित क्लोजिंग स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। यदि स्टॉक में किसी तरह की गड़बड़ी मिलती है तो इसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें