Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल
W 𝕏 f
होम › कारोबार › 15% Drop in Sugar Prices: सरकार के फैसले से मिली …
15% drop in sugar prices
15% drop in sugar prices
कारोबार

15% Drop in Sugar Prices: सरकार के फैसले से मिली राहत, आने वाले दिनों में और सस्ती होने की उम्मीद

15% Drop in Sugar Prices: चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार के फैसलों के बाद थोक बाजार में चीनी के दाम घटने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में थोक कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Aug 2026, 01:07 PM · अपडेट: 08 Oct 2026, 10:59 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
15% Drop in Sugar Prices: चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार के फैसलों के बाद थोक बाजार में चीनी के दाम घटने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में थोक कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। सरकार ने हाल ही में 10 लाख टन चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है। इसके साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए भी सख्ती बढ़ा दी गई है।

खुदरा बाजार में अभी भी महंगी मिल रही चीनी 

थोक कीमतों में गिरावट के बावजूद आम उपभोक्ताओं को फिलहाल पूरी राहत नहीं मिली है। कई स्थानों पर खुदरा बाजार में चीनी करीब 75 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि थोक भाव में आई कमी का असर जल्द ही खुदरा कीमतों पर भी दिखाई देगा।  

तीन दिन में 800 रुपये प्रति क्विंटल घटा भाव 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महज तीन दिनों के भीतर थोक बाजार में चीनी का भाव करीब 800 रुपये प्रति क्विंटल तक कम हुआ है। वर्तमान में थोक बाजार में चीनी की कीमत लगभग 62 रुपये प्रति किलोग्राम बताई जा रही है। कारोबार से जुड़े जानकारों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दाम तीन रुपये प्रति किलोग्राम तक और घट सकते हैं।

सरकारी आंकड़ों में कीमतों की अलग तस्वीर

उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 24 अगस्त को चीनी का औसत खुदरा मूल्य 63.05 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। रिपोर्ट में एक सप्ताह पहले इसकी कीमत 51.68 रुपये और एक महीने पहले करीब 48 रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई है। वहीं, पिछले साल इसी अवधि में चीनी का भाव 45.87 रुपये प्रति किलोग्राम था। ये आंकड़े बताते हैं कि हाल की थोक गिरावट के बावजूद खुदरा बाजार में कीमतें अभी भी पिछले महीने और पिछले साल के मुकाबले अधिक हैं।  

देश में 36 लाख टन चीनी का भंडार 

केंद्र सरकार के अनुसार, फिलहाल देश में करीब 36 लाख टन चीनी उपलब्ध है। सरकार को उम्मीद है कि मौजूदा भंडार और आयात होने वाली 10 लाख टन चीनी से नए उत्पादन सत्र तक घरेलू जरूरतों को पूरा करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। जमाखोरी रोकने के लिए निगरानी तेज चीनी की उपलब्धता और कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारों ने निगरानी बढ़ा दी है। 

भंडारण की नियमित जांच की जा रही है

सरकार ने जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा कीमतों में कृत्रिम बढ़ोतरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। देश में चीनी की कमी नहीं: ISMA इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) का कहना है कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है। संगठन के मुताबिक, घरेलू मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध है। आयात के बाद बाजार में आपूर्ति और बेहतर होने की संभावना है।

एथेनॉल उत्पादन में गन्ने की हिस्सेदारी 

ISMA के अनुसार, अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 के दौरान कुल 1,200 करोड़ लीटर एथेनॉल उत्पादन का अनुमान है। इसमें करीब 290 करोड़ लीटर एथेनॉल गन्ने से तैयार किया गया है। चीनी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार उत्पादन, भंडारण और एथेनॉल निर्माण में गन्ने के इस्तेमाल पर लगातार नजर रख रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें