Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र…
Incident of Mangalsutra theft at Rajiv Lochan Temple
Incident of Mangalsutra theft at Rajiv Lochan Temple
रायपुर संभाग

Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस

Rajiv Lochan Temple में दर्शन के दौरान महिला श्रद्धालु के गले से करीब 30 हजार रुपये का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 25 Aug 2026, 08:28 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 01:05 AM
राजिम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Rajiv Lochan Temple धर्मनगरी राजिम के प्रसिद्ध राजीव लोचन मंदिर में दर्शन करने पहुंची एक महिला श्रद्धालु के साथ चोरी की वारदात हो गई। गर्भगृह के पास श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर शातिर चोर ने महिला के गले से करीब 30 हजार रुपये का सोने का मंगलसूत्र उड़ा लिया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर राजिम पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, खेती-किसानी करने वाली गायत्री साहू अपनी देवरानी त्रिवेणी साहू के साथ राजीव लोचन मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। 

गर्भगृह के आस-पास हुई चोरी  

मंदिर में प्रवेश करने से पहले उनके गले में उनका पुराना सोने का मंगलसूत्र मौजूद था। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब दोनों महिलाएं मंदिर परिसर के भीतर दर्शन कर रही थीं, उसी दौरान गर्भगृह के आसपास अच्छी-खासी भीड़ थी। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने गायत्री के गले पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए मंगलसूत्र में सोने का पेंडल और आठ सोने के दाने लगे थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 30,000 रुपये आंकी गई है। 

परिसर में काफी देर तक की खोजबीन 

गले में हाथ जाते ही जब मंगलसूत्र गायब मिला, तो महिला के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत अपनी देवरानी को इसकी जानकारी दी और आसपास मौजूद लोगों की मदद से मंदिर परिसर में काफी देर तक खोजबीन की। जब काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला, तो पीड़िता सीधे राजिम थाने पहुंचीं। पुलिस ने गायत्री साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

खंगाल रहे सीसीटीवी फुटेज 

मंदिर सुरक्षा और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान की जा रही है और आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Keertiman
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें