Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम रायपुर Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक च…
GST probe into HTC
GST probe into HTC
🔴 BREAKING रायपुर

Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर

Bhilai GST Action: भिलाई और बलौदाबाजार में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़े परिसरों पर स्टेट जीएसटी की टीम ने जांच की। अधिकारी कंपनी के कारोबारी और वाहन संचालन से जुड़े दस्तावेज खंगाल रहे हैं। विभाग ने अभी किसी टैक्स चोरी या अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कीर्तिमान न्यूज
25 Aug 2026, 07:52 AM
रायपुर
Bhilai GST Action छत्तीसगढ़ राज्य जीएसटी (State GST) की टीम ने सोमवार को हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) से जुड़ी संपत्तियों पर अचानक दबिश देकर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। भिलाई और बलौदाबाजार स्थित कंपनी के अलग-अलग परिसरों में एक साथ शुरू हुई इस जांच से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के बीच जीएसटी अफसरों का दस्ता हैवी इंडस्ट्रियल एरिया (हथखोज) स्थित 'इंद्रजीत सिंह छोटू हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी' के दफ्तर और गोदामों में पहुंचा। 

दस्तावेजों को खंगाल रही टीम 

स्टेट जीएसटी दुर्ग की संयुक्त आयुक्त गुलापा पुरसेठ के निर्देशन में शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जहां टीम ने तमाम कारोबारी और वित्तीय दस्तावेजों को कब्जे में लेकर खंगालना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान जीएसटी विभाग की टीम ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े हर पहलू की गहन जांच कर रही है। अफसरों द्वारा टैक्स इनवॉइस, ई-वे बिल, वाहनों की आवाजाही के रिकॉर्ड, बिलिंग और लेन-देन से जुड़े बैंक खातों का मिलान किया जा रहा है। 

कागजों और ई-वे बिल का किया जा रहा मिलान 

कंपनी के बेड़े में 1,500 से अधिक ट्रकों के संचालन की बात सामने आई है। इतने बड़े पैमाने पर हो रहे परिवहन को देखते हुए टीम इस बात की बारीकी से पड़ताल कर रही है कि कागजों पर दर्ज माल और सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के ई-वे बिल आपस में मेल खाते हैं या नहीं। कार्रवाई को लेकर विभाग ने फिलहाल संयम बना रखा है। अफसरों का कहना है कि अभी सभी दस्तावेजों की स्क्रूटनी की जा रही है। 

ट्रांसपोर्ट और कारोबारियों में हड़कंप 

टैक्स चोरी या किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पूरी पड़ताल खत्म होने और रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि कार्रवाई का मुख्य आधार क्या था और इसमें किस स्तर की गड़बड़ी सामने आई है। उधर, इतनी बड़ी कार्रवाई की खबर फैलते ही प्रदेश के ट्रांसपोर्ट गलियारे और कारोबारी तबके में सुगबुगाहट तेज हो गई है।
Keertiman

सामाजिक और खेल जगत में भी बड़ा चेहरा हैं इंद्रजीत सिंह 

HTC के कर्ता-धर्ता इंद्रजीत सिंह छोटू की गिनती शहर के बड़े कारोबारियों में होती है। व्यापारिक गतिविधियों के अलावा सामाजिक और खेल के मैदान में भी उनकी अच्छी-खासी पकड़ है:

  • व्यावसायिक पद: वे हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के साथ-साथ एसबीएस (SBS) हॉस्पिटल भिलाई में निदेशक (Director) की भूमिका निभा रहे हैं।

  • संगठनात्मक जिम्मेदारी: इंद्रजीत सिंह भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन, यूथ सिख सेवा समिति भिलाई, सर्व समाज कल्याण समिति और न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर 

विभिन्न सामाजिक और खेल संस्थाओं से जुड़े होने के कारण भिलाई व आसपास के इलाकों में वे एक प्रमुख कारोबारी के साथ-साथ रसूखदार सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं। फिलहाल सभी की नजरें जीएसटी विभाग की अंतिम जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
Keertiman
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें