Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने
W 𝕏 f
होम › कोरबा › Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में…
Investigation into the discovery of a human fetus at the hospital
Investigation into the discovery of a human fetus at the hospital
कोरबा

Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस

Korba Hospital News: कोरबा के रानी धनराज कुंवर अस्पताल के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और FSL की टीम मामले की जांच कर रही है। अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ के साथ CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

य
प्रकाशित: 25 Aug 2026, 01:03 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 08:32 AM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Korba Hospital News: कोरबा के रानी धनराज कुंवर अस्पताल के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मी पी. चिन्ना सफाई करने के लिए बाथरूम के पास पहुंची थी। वहां से तेज दुर्गंध आने पर उसने दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर मानव भ्रूण पड़ा मिला।

सफाईकर्मी ने अस्पताल प्रबंधन को दी सूचना

इसके बाद उसने सुपरवाइजर पवन कुमार साहू को घटना की जानकारी दी। सफाईकर्मी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि सुपरवाइजर ने भ्रूण को पॉलिथिन में रखकर छत से बाहर फेंकने को कहा था। महिला कर्मचारी का कहना है कि उसे इस मामले की कानूनी गंभीरता की जानकारी नहीं थी। पुलिस इस बयान की भी जांच कर रही है। पुलिस अस्पताल में घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के बयान दर्ज कर रही है।

और भी पढ़ें:-Newborn Baby Found : मंदिर परिसर में मिला नवजात शिशु, स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित

सीसीटीवी भी खंगाली जा रही

परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण बाथरूम तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें