Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छ…
Crackdown on gambling den
Crackdown on gambling den
महासमुंद

Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

Gambling Raid: बसना पुलिस ने साल्हेतराई स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। फार्म हाउस मालिक समेत दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से ₹8,500 नकद, चार मोटरसाइकिल, चार स्मार्टफोन और ताश के पत्तों सहित ₹2.08 लाख का सामान जब्त किया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 25 Aug 2026, 09:23 AM · अपडेट: 06 Oct 2026, 12:35 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gambling Raid क्षेत्र के साल्हेतराई स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे बड़े जुआ फड़ का बसना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सूर्यकांत मिश्रा के फार्म हाउस में दबिश देकर तीन जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा, जबकि फार्म हाउस मालिक समेत दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। घटना 23 अगस्त 2026 की है। 

पुलिस को देखते ही फड़ में हड़कंप

पुलिस को सूचना मिली थी कि साल्हेतराई स्थित सूर्यकांत मिश्रा के फार्म हाउस में कुछ लोग इकट्ठा होकर पैसों का दांव लगा रहे हैं और 52 पत्तों की ताश से 'काट पत्ती' नामक जुआ खेल रहे हैं। खबर मिलते ही बसना पुलिस ने बिना वक्त गंवाए एक विशेष टीम बनाई और फार्म हाउस की चारों तरफ से घेराबंदी कर अचानक छापेमारी कर दी। पुलिस को देखते ही फड़ में हड़कंप मच गया।

3 जुआरी चढ़े हत्थे, 2 मौके से फरार 

  • मोहम्मद शकील (40 वर्ष), निवासी वार्ड नं 01, इंदिरा कालोनी, बसना

  • जुनेद खान (32 वर्ष), निवासी वार्ड नं 08, गुरुनानक वार्ड, बसना

  • जितेन्द्र साहू (39 वर्ष), निवासी वार्ड नं 14, आदर्श नगर, बसना

ये भी पढ़े... Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस

अंधेरे का फादा उठाकर हुआ फरार 

वहीं फार्म हाउस मालिक सूर्यकांत मिश्रा (निवासी खुर्सीपहार) और मनीष गुप्ता (निवासी बसना) अंधेरे और अफरातफरी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम दोनों फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

2.08 लाख रुपये का सामान जब्त 

  • नगदी रकम: ₹8,500

  • चार मोटरसाइकिलें: अनुमानित कीमत ₹1,50,000

  • चार स्मार्ट फोन: अनुमानित कीमत ₹50,000

  • अन्य सामग्री: 52 पत्ती ताश

आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध

पुलिस द्वारा जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्यांकन ₹2,08,500 बताया गया है। आरोपियों का यह कृत्य कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। बसना पुलिस ने पकड़े गए और फरार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें