Tuesday, 27 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
ED raids: रायपुर-दुर्ग में ED की हलचल, कई ठिकानों पर जांच की सूचना Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान, तीन गिरफ्तार Chhattisgarh News: बलौदाबाजार में चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Cyber Crime: खुद को इंस्पेक्टर बताकर दे रहे कानूनी कार्रवाई की धमकी, वीएसके ऐप के डेटा पर उठे गंभीर सवाल Durg RPF Arrest: 5 साल बाद शिकंजे में आए रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी, आरपीएफ ने गांव से दबोचा Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में मंडराया चक्रवात का खतरा, सरकार ने कसी कमर, बस्तर संभाग के लिए हाई अलर्ट जारी ED raids: रायपुर-दुर्ग में ED की हलचल, कई ठिकानों पर जांच की सूचना Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान, तीन गिरफ्तार Chhattisgarh News: बलौदाबाजार में चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Cyber Crime: खुद को इंस्पेक्टर बताकर दे रहे कानूनी कार्रवाई की धमकी, वीएसके ऐप के डेटा पर उठे गंभीर सवाल Durg RPF Arrest: 5 साल बाद शिकंजे में आए रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी, आरपीएफ ने गांव से दबोचा Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में मंडराया चक्रवात का खतरा, सरकार ने कसी कमर, बस्तर संभाग के लिए हाई अलर्ट जारी
W 𝕏 f
होम › कारोबार › Vande Bharat Sleeper: नई ट्रेन के चलते पूर्वा, दू…
Vande Bharat Sleeper Train(Image Source: Social Media)
Vande Bharat Sleeper Train(Image Source: Social Media)
कारोबार

Vande Bharat Sleeper: नई ट्रेन के चलते पूर्वा, दूरंतो और हमसफर एक्सप्रेस का बदला समय

Vande Bharat Sleeper: वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत की तैयारी है। प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार, नियमित सेवा 1 नवंबर 2026 से शुरू हो सकती है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Oct 2026, 11:43 AM · 1 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vande Bharat Sleeper: नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू हुआ था, उसके बाद देश के अन्य हिस्सों में यह ट्रेन चलाई गई। ट्रेन की जब डिमांड बढ़ी तो नई दिल्ली-वाराणसी के बाद और वंदे भारत चलाई गई, लेकिन दोनों ट्रेन चेयर कार वाली ही थी। राजधानी एक्सप्रेस की तरह स्लीपर डिब्बे होंगे। खबर यह है कि इस ट्रेन को जल्दी नई दिल्ली पहुंचाने के चक्कर में अति लोकप्रिय ट्रेन दूरंताें, हमसफर, पूर्वा और विक्रमशिला एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को लेट किया जा रहा है। 

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब से शुरू होगी 

रेलवे सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की उद्घाटन यात्रा 31 अक्टूबर को प्रस्तावित है। वहीं, नियमित सेवा 1 नवंबर 2026 से शुरू होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, यात्रा की तारीख, ट्रेन नंबर और समय-सारणी की अंतिम पुष्टि के लिए रेलवे की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना जरूरी है। प्रस्तावित जानकारी के अनुसार, ट्रेन के नंबर 25421 और 27422 हो सकते हैं। 

वाराणसी से नई दिल्ली तक क्या रहेगा प्रस्तावित टाइम टेबल 

प्रस्तावित समय-सारणी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 25421 वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह रात 10:35 बजे प्रयागराज जंक्शन और रात 12:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से आगे बढ़ते हुए ट्रेन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंच सकती है। वापसी में ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होने का प्रस्ताव है। यह ट्रेन अगले दिन सुबह करीब 4:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।  

पूर्वा एक्सप्रेस के दिल्ली पहुंचने में होगी 15 मिनट की देरी

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के प्रस्तावित संचालन के बीच पूर्वा एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव की जानकारी सामने आई है। हावड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली दोनों पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेनों के दिल्ली पहुंचने का समय 15 मिनट आगे बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 12303 पूर्वा एक्सप्रेस, जो पटना के रास्ते चलती है, पहले सुबह 6:05 बजे नई दिल्ली पहुंचती थी। प्रस्तावित नए समय के अनुसार अब इसका आगमन सुबह 6:20 बजे होगा। 

विक्रमशिला एक्सप्रेस भी 15 मिनट देरी से पहुंचेगी

भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 12367 जमालपुर, किऊल, मोकामा, पटना और कानपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें