Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज Road Accident: हाईवा से टकराई बाइक, माता-पिता और बेटे की मौत, कछार में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 ने तोड़ा दम Railway Job Fraud: युवक से 13.07 लाख की ठगी, नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग के नाम पर ऐंठे रुपए Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज Road Accident: हाईवा से टकराई बाइक, माता-पिता और बेटे की मौत, कछार में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 ने तोड़ा दम Railway Job Fraud: युवक से 13.07 लाख की ठगी, नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग के नाम पर ऐंठे रुपए
W 𝕏 f
होम › कारोबार › Indian Railways: राजधानी एक्सप्रेस को मिलेगी टक्क…
4-coach Vande Bharat Sleeper train (Image Source: Social Media)
4-coach Vande Bharat Sleeper train (Image Source: Social Media)
कारोबार

Indian Railways: राजधानी एक्सप्रेस को मिलेगी टक्कर? 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर में होंगे ये खास फीचर्स

Indian Railways: भारतीय रेलवे 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नया संस्करण तैयार कर रहा है। इसमें पैंट्री कार, आरामदायक बर्थ, आधुनिक टॉयलेट, एसी फर्स्ट क्लास में शॉवर और कवच सुरक्षा प्रणाली जैसी सुविधाएं मिलने की योजना है। रेलवे का लक्ष्य जून 2027 तक इसका प्रोटोटाइप पेश करना है। नई ट्रेन को लंबी दूरी की रात की यात्रा के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की तैयारी है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Oct 2026, 12:09 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Indian Railways:यात्रायों के लिए बड़ी खुशखबरी लंबी यात्रा को और आरामदायक बनाने हेतु स्लीपर ट्रेन का नया संस्करण तैयार करने में जुटा है। 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बाद अब 24 कोच वाले नए वर्जन पर काम किया जा रहा है। रेलवे का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के साथ यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव देना है। नई ट्रेन को राजधानी एक्सप्रेस के विकल्प के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) को 24 कोच वाली 50 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल नए संस्करण का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। इसे करीब एक महीने में अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद जताई गई है। 

पैंट्री कार और ज्यादा टॉयलेट की मिलेगी सुविधा

नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मौजूदा डिजाइन पर आधारित होगी, लेकिन यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे। सबसे अहम बदलाव पैंट्री कार को शामिल करना है। इससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान भोजन गर्म करने और यात्रियों को परोसने की सुविधा मिल सकेगी। 

200 से ज्यादा वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाने की योजना

भारतीय रेलवे आने वाले वर्षों में 200 से अधिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए अलग-अलग कंपनियों और रेल कोच निर्माण इकाइयों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • BEML और ICF: दोनों मिलकर 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट तैयार कर रहे हैं।
  • किनेट (Kinet): भारत-रूस के संयुक्त उद्यम को 120 ट्रेनसेट बनाने का काम सौंपा गया है।
  • टिटागढ़ और BHEL: दोनों की साझेदारी में 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें बनाने की योजना है।
  • ICF: फैक्ट्री अपने स्तर पर भी स्लीपर ट्रेन का नया संस्करण विकसित करने की तैयारी कर रही है।

160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए तैयार होगी ट्रेन

नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की परिचालन गति के लिए डिजाइन किया जा रहा है। परीक्षण के दौरान इसकी गति 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक रखी जा सकती है। हालांकि, ट्रेन की वास्तविक परिचालन गति संबंधित रेल मार्ग की क्षमता, सुरक्षा मानकों और रेलवे की मंजूरी पर निर्भर करेगी। 

राजधानी एक्सप्रेस से कितनी अलग होगी वंदे भारत स्लीपर?

राजधानी एक्सप्रेस लंबे समय से लंबी दूरी की प्रीमियम रेल यात्रा के लिए जानी जाती है। अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी इसी श्रेणी में आधुनिक विकल्प के रूप में विकसित किया जा रहा है। बेहतर बर्थ, आधुनिक इंटीरियर, पैंट्री कार, सुरक्षा तकनीक और यात्रियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाएं इसे खास बना सकती हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें