Aadhaar Linking Process: अगर आपके पास राशन कार्ड है और अभी तक आधार से लिंक नही किया है, काम जल्द पूरा कर लें। राशन कार्ड को आधार से लिंक करने लाभार्थियों की पहचान और सरकारी राशन वितरण की प्रकिया को व्यवस्थित बनाने में मदद मिलती है, अब आपको हर सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नही है। कई राज्यों में खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आधार का राशन कार्ड से ऑनलाइन कैसे लिंक कर सकते है, और ऑफलाइन तरिका क्या है।
राशन कार्ड को आधार से ऑनलाइन कैसे लिंक करें
आपके राज्य में अगर ऑनलाइन आधार लिंक करने की सुविधा उपलब्ध है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते है। इस प्रक्रिया को शुरू करने से पहले संबंधित परिवार के सदस्याें के आधार कार्ड की जानकारी अपने पास रखें।
ऑनलाइन लिंकिंग नही हो रही तो अपनाए ऑफलाइन तरीका
आपके राज्य में ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नही है या वेबसाइट पर आधार लिंक करने का विकल्प नही मिल रहा है, आप नजदीकी सरकारी राशन दुकान यानी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।आधार को राशन कार्ड से ऑनलाइन कैसे लिंक करें
स्टेप्स 1: अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिेक आपूर्ति विभाग या सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जांए, किसी अनजान वेबसाइट पर आधार पर या राशन कार्ड से जुड़ी निजी जानकारी दर्ज करने से बचें।
स्टेप्स 2 : वेबसाइट पर 'Link Aadhaar with Ration Card' ‘Aadhaar Seeding’ या ‘Ration Card e-KYC’ जैसे विकल्प तलाशें, इसका नाम अलग-अलग राज्यों मं हो सकता है।
स्टेप्स 3 : राशन कार्ड नंबर दर्ज करें, पोर्टल पर मोगी गई जानकारी, परिवार के सदस्यों की वितरण और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी भरें।
स्टेप्स 4 : आधार नंबर दर्ज करें
परिवार के सदस्य का राशन कार्ड से जोड़ना है, आधार नंबर दर्ज करें। कुछ राज्यों में परिवार के सभी पात्र सदस्याें का आधार लिंक कराना या उनकी e-KYC पूरी करना आवतश्यक हो सकता है।
राशन लिंक कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
राशन कार्ड और आधार से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करते समय केवल सरकारी पाेर्टल या अधिकृत राशन दुकान का ही इस्तेमाल करें। आधार नंबर, OTP या अन्य निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा करें।
ध्यान दें:- आधार लिंक करने और e-KYC से जुड़े नियम, समय-सीमा सत्यापन की प्रक्रिया राज्य के अनुसार अलग हो सकती है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आधिकारिक निर्देश जरूर जांच लें।







