Aadhaar Update: अगर आप आने वालें दिनों में अपने आधार कार्ड में पता बदलवाने की तैयारी कर रहे है, इससे जुड़ा नया बदलाव जानना आपके लिए जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के आधार एड्रेस सेक्शन में ‘Care of’ (C/O) विकल्प को लेकर बदलाव किया गया है। पहले इस विकल्प के जरिए आधार कार्ड के पते में पिता, पति या किसी अन्य अभिभावक का नाम दर्ज किया जा सकता है।
क्या है UIDAI के बदलाव के तहत आधार कार्ड के एड्रेस सेक्शन में ‘Care of’ (C/O) का विकल्प हटा गया है, इसका मतलब यह नहीं है कि अब आधार कार्ड में अभिभावक का नाम जोड़ने की सुविधा पूरी तरह खत्म हो गई है। परिवार के मुखिया पर आधारित पता अपडेट करने का विकल्प उपलब्ध है।
आधार कार्ड में पिता, पति या अभिभावक का नाम कैसे जुड़वाएं
आधार कार्ड में परिवार के किसी सदस्य से संबंधित पता दर्ज कराना चाहते है, इसके लिए ‘Family Member/ Head of Family (HoF)- based Address Update‘ सुविधा का इस्तेमाल कर सकते है। संबंधित व्यक्ति की मंजूरी मिलने के बाद ही मुखिया की सहमति जरूरी होती है।
कौन बन सकता है Head of Family ( HoF)
परिवार के मुखिया यानी Head of Family (HoF) का चयन UIDAI के निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाता है, पात्रता और स्वीकार्य पारिवारिक संबंधो के आधार के पर माता-पिता , पति-पत्नि या अन्य रिश्तेदार के आधार का उपयोग किया जाता है।घर बैठे कैसे अपडेट करें आधार कार्ड का पता
आधार कार्ड में पता अपडेट करने के लिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या उपलब्ध Aadhaar App का इस्तेमाल कर सकते है, ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान के परिवार के मुखिया की सहमति और सत्यापन आवश्यक हाे सकता है।
आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आधार कार्ड में पता बदलने के लिए आवेदन करते समय जानकारी देना जरूरी है, परिवार के मुखिया की सहमति, संबंधित दस्तावेज और UIDAI की पात्रता शर्ते पूरी होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध विकल्पों और निर्देशों की जांच कर ले, क्योंकि ऑनलाइन सेवाओं की प्रक्रिया में बदलाव हो सकता है।Aadhaar Address Update: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- स्टेप 1: UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar. uidai. gov. in या Aadhaar APP का इस्तेमाल करें
- स्टेप 2: अपने आधार से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें।
- स्टेप3: उपलब्ध सेवाओं में ‘Update Address’ या परिवार के मुखिया पर आधारित पता अपडेट करने का विकल्प चुनें।
- स्टेप 4: निर्देश के अनुसार परिवार के मुखिया की जानकारी दर्ज करें और मांगे गए दस्तावेज या संबंध प्रमाण उपलब्ध कराएं।
- स्टेप 5: आवेदन जमा करने के बाद परिवार के मुखिया की सहमति और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करें, अनुरोध स्वीकार होने और UIDAI की निर्धारित प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।







