Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Kidnapping Case: पांच साल बाद खुला लापता युवक का …
Missing youths Bullet motorcycle found in pond(Image Source: AI Photo)
Missing youths Bullet motorcycle found in pond(Image Source: AI Photo)
रायपुर

Kidnapping Case: पांच साल बाद खुला लापता युवक का राज, तालाब में मिली बुलेट, अपहरण का मामला दर्ज

Kidnapping Case: मुजगहन थाना क्षेत्र के सिवनी गांव से जनवरी 2021 में लापता हुए टीकम सिंह ठाकुर उर्फ राजू के मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। जांच के दौरान जून 2026 में संजय तालाब से उसकी बुलेट संदिग्ध हालत में मिली, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण की आशंका जताते हुए जांच तेज कर दी है।

य
प्रकाशित: 01 Sep 2026, 05:23 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 11:02 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kidnapping Case: मुजगहन थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी से जनवरी 2021 में लापता हुए युवक टीकम सिंह ठाकुर उर्फ राजू के मामले में पुलिस ने अब अपहरण का अपराध दर्ज किया है। गुम इंसान की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और परिस्थितियों ने पुलिस की जांच को नई दिशा दी है। प्रथमदृष्टया युवक के अपहरण की आशंका को देखते हुए अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस के हाथ एक अहम सुराग जून 2026 में लगा, जब टीकम के घर से निकलने के समय उसके साथ रही बुलेट संजय तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबी हुई मिली। करीब साढ़े पांच साल बाद मिले इस वाहन ने पुलिस की जांच को गंभीर बना दिया।

रिखीराम से मिलने की बात कहकर निकला था घर से

पुलिस के मुताबिक, ग्राम सिवनी निवासी टीकम सिंह ठाकुर उर्फ राजू 27 जनवरी 2021 की शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी सुमनलता को यह बताकर घर से निकला था कि उसे रिखीराम पटेल से मिलना है। टीकम ने पत्नी से कहा था कि उसका पैसा लगा हुआ है और रकम देने के लिए रिखीराम ने उसे फार्म हाउस के पास बुलाया है। इसके बाद टीकम अपनी बुलेट लेकर घर से निकला। बताया गया है कि उस समय वह मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत भी कर रहा था। हालांकि, इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

रात 9:05 बजे के बाद बंद हो गया मोबाइल

काफी समय बीतने के बाद जब टीकम घर नहीं पहुंचा तो रात करीब 9:05 बजे पत्नी और परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। फोन रिसीव नहीं हुआ और कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने रिखीराम पटेल से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी ओर से फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद स्वजन उसके घर पहुंचे, लेकिन वहां भी रिखीराम नहीं मिला। टीकम की तलाश आसपास के इलाकों के साथ रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी की गई, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद मामले की जांच गुम इंसान के रूप में चलती रही।

जून 2026 में तालाब में मिली वही बुलेट

करीब साढ़े पांच साल बाद 13 जून 2026 को इस मामले में एक महत्वपूर्ण सुराग सामने आया। टीकम जिस बुलेट से 27 जनवरी 2021 को घर से निकला था, वही बुलेट संजय तालाब में संदिग्ध हालत में डूबी मिली। वाहन मिलने के बाद पुलिस ने लापता होने की परिस्थितियों और अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों को दोबारा खंगाला। इन परिस्थितियों के आधार पर पुलिस को प्रथमदृष्टया टीकम के अपहरण की आशंका हुई। पुलिस ने अब अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 27 जनवरी 2021 को घर से निकलने के बाद से टीकम सिंह ठाकुर उर्फ राजू का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें