Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद
W 𝕏 f
होम › धमतरी › धमतरी में रहस्यमयी तरीके से 6 लोग लापता, ज्यादातर…
छह लोगों की गुमशुदगी की जांच करती पुलिस
छह लोगों की गुमशुदगी की जांच करती पुलिस
धमतरी

धमतरी में रहस्यमयी तरीके से 6 लोग लापता, ज्यादातर महिलाएं तलाश में जुटी पुलिस

धमतरी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आधा दर्जन लोगों के रहस्यमय तरीके से लापता होने की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। सभी मामलों की गुमशुदगी रिपोर्ट संबंधित थानों में दर्ज कराई गई है। लापता लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं, जिससे मामला अधिक गंभीर और उलझा हुआ नजर आ रहा है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Aug 2026, 06:32 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:05 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
धमतरी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आधा दर्जन लोगों के रहस्यमय तरीके से लापता होने की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। सभी मामलों की गुमशुदगी रिपोर्ट संबंधित थानों में दर्ज कराई गई है। लापता लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं, जिससे मामला अधिक गंभीर और उलझा हुआ नजर आ रहा है। पुलिस उनकी तलाश करने के साथ यह पता लगाने की कोशिश भी कर रही है कि कहीं इन घटनाओं के बीच कोई संबंध तो नहीं है। 
जानकारी के अनुसार, सिहावा, मगरलोड, कुरूद और कोतवाली थाना क्षेत्रों में अलग-अलग तारीखों पर गुमशुदगी की शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा तीन मामले सिहावा थाने में सामने आए हैं। मगरलोड, कुरूद और कोतवाली थाने में एक-एक व्यक्ति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में शिकायतों की संख्या बढ़ सकती है।

सिहावा क्षेत्र से तीन महिलाएं लापता

सिहावा थाने में दर्ज मामलों में नवविवाहिता सत्यवती नेताम सोमवार रात से लापता बताई जा रही हैं। इसी क्षेत्र की संतोषी बिसेन और रोहिणी भी अपने-अपने काम से घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। 

मगरलोड से जानकी सागरवंशी का नहीं मिला सुराग

मगरलोड थाना क्षेत्र में जानकी सागरवंशी के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। उनके पति ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दी है। परिवार के स्तर पर तलाश किए जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बस स्टैंड से लापता हुईं भगवती साहू

कोतवाली थाना क्षेत्र में भगवती साहू के लापता होने की शिकायत उनकी बहन ने दर्ज कराई है। बताया गया है कि भगवती धमतरी बस स्टैंड से एक बस में सवार हुई थीं, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस बस के संभावित मार्ग और उनके संपर्क में रहे लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। 

संभावित कड़ी तलाश रही पुलिस

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कम समय के भीतर छह लोगों के लापता होने के कारण पुलिस इन मामलों को गंभीरता से देख रही है। संबंधित थानों की टीमें लापता लोगों के मोबाइल संपर्क, यात्रा मार्ग और परिचितों से जुड़ी जानकारी जुटा रही हैं। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ये सामान्य गुमशुदगी के मामले हैं या इनके बीच किसी तरह की संभावित कड़ी मौजूद है। फिलहाल सभी की तलाश जारी है।

रायपुर जाने निकले झम्मन साहू नहीं लौटे

कुरूद थाना क्षेत्र से झम्मन साहू के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, वह घर से रायपुर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनसे संपर्क नहीं हो पाया तो परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें