Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार किसानों को राहत : खरीफ सीजन में नहीं होगी खाद की …
किसानों को खाद वितरण
किसानों को खाद वितरण
राज्य सरकार

किसानों को राहत : खरीफ सीजन में नहीं होगी खाद की किल्लत, 36 हजार टन से ज्यादा स्टॉक तैयार

खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले में किसानों के लिए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार सहकारी समितियों में अब तक 36,264 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया जा चुका है, जबकि 16,338 मीट्रिक टन खाद का वितरण किसानों को किया जा चुका है। विभाग संतुलित उर्वरक उपयोग, नैनो यूरिया के प्रचार और कालाबाजारी पर रोक के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jun 2026, 09:03 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:59 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले में खाद भंडारण और वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। कृषि विभाग द्वारा जिले की सभी सहकारी समितियों एवं विक्रय केंद्रों में किसानों की आवश्यकता के अनुसार निरंतर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि किसानों को समय पर खेती कार्य के लिए आवश्यक उर्वरक मिल सके। 
किसान अब खरीफ फसल की तैयारी में जुट चुके है तथा सहकारी समितियों से खाद का उठाव कर रहें हैं। उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि सहकारी समिति में अब तक 36 हजार 264 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया जा चुका है, जो कि लक्ष्य का 54.08 प्रतिशत है। जिसमें यूरिया 17 हजार 717 टन, सुपर फास्फेट 7 हजार 327 टन, पोटाश 2 हजार 709 टन, डी.ए.पी. 4 हजार 778 टन एवं 12ः32ः16 का 3 हजार 733 टन भण्डारण किया गया है।

उर्वरक का वितरण

वहीं कुल 16 हजार 338 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है, जो भंडारण के विरुद्ध 60.42 प्रतिशत है। उप संचालक कृषि कश्यप ने बताया विभाग द्वारा सभी विकासखंडों में खाद भंडारण एवं वितरण की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। किसानों को पारंपरिक यूरिया के साथ-साथ नैनो यूरिया के उपयोग के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। विभाग द्वारा किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे केवल अधिकृत सहकारी समितियों एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खाद खरीदें तथा पॉस मशीन से रसीद अवश्य प्राप्त करें।

राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा सतत निगरानी का कार्य

साथ ही कालाबाजारी, जमाखोरी व अधिक मूल्य पर उर्वरकों के विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु जिले भर में कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा सतत निगरानी का कार्य किया जा रहा है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे आवश्यकता अनुसार ही खाद का उठाव करें तथा अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करें। 
डीएपी एवं यूरिया के अत्यधिक उपयोग न करते हुए जैविक खाद, सुपर फास्फेट, पोटाश एवं नैनो यूरिया का संतुलित उपयोग करें, ताकि भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहे और उत्पादन में वृद्धि हो सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें