Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh News: 97 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण…
Image Source: Keertiman
Image Source: Keertiman
राज्य सरकार

Chhattisgarh News: 97 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों का होगा वितरण

Chhattisgarh News: जिला स्तरीय आकलन शिविर में 97 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 17 बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों के लिए चुना गया है। दिसंबर में आयोजित वितरण शिविर में उन्हें उपकरण दिए जाएंगे। साथ ही पात्र बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

स
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 04:41 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh News: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय आकलन शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा विभाग द्वारा 5 नवम्बर को विकासखंड स्रोत केंद्र मनेन्द्रगढ़ में आयोजित शिविर में जिले के तीनों विकासखंडों के कुल 97 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आकलन किया गया। इनमें से 17 बच्चों का चयन विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए किया गया, जिन्हें आगामी दिसम्बर माह में आयोजित वितरण शिविर में उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

तीनों विकासखंडों के 97 बच्चों का हुआ परीक्षण

शिविर में कक्षा पहली से बारहवीं तक अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का चिन्हांकन एवं उनकी आवश्यकताओं का आकलन किया गया। विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में निर्धारित 70 बच्चों के लक्ष्य के विरुद्ध 55, भरतपुर में 24 के विरुद्ध 16 तथा खड़गवां में 37 के विरुद्ध 26 बच्चों का परीक्षण किया गया। इस प्रकार जिले में कुल 131 बच्चों के लक्ष्य के विरुद्ध 97 बच्चों का आकलन किया गया। एलिम्को रायपुर की विशेषज्ञ टीम ने बच्चों की दिव्यांग एवं व्यक्तिगत आवश्यकताओं के आधार पर सहायक उपकरणों के लिए 17 बच्चों का चयन किया।

दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड के लिए हुई कार्रवाई

शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों ने श्रवण बाधित, अस्थिबाधित, बौद्धिक दिव्यांग, दृष्टिबाधित एवं बहु दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान पात्र बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) बनाने तथा नवीनीकरण की कार्रवाई की गई। शिविर का उद्देश्य बच्चों की विशेष आवश्यकताओं की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना और शिक्षा में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद अनिल प्रजापति उपस्थित रहे। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कोरिया/एमसीबी अरविन्द कुमार सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ विपिन कुमार पाण्डेय, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अलका चौहथा, एपीसी समावेशी शिक्षा गौरी शंकर ऐडे तथा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के प्राचार्यों ने शिविर के संचालन में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।
शिविर को सफल बनाने में डॉ. अमूल्य चन्द्र झा, कंचन कुमार सिंह, राजेश प्रताप सिंह, अश्वनी मलिक, अनिल गुप्ता, शैक्षिक समन्वयकों, प्रधान पाठक हरि दास सहित बीआरसी कार्यालय के दलबीर प्रसाद कुर्रे, विवेक कुमार, जवाहरलाल, सत्य प्रताप सिंह एवं अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। समग्र शिक्षा विभाग द्वारा शिविर में उपस्थित बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए जल पान और भोजन की व्यवस्था भी की गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें