Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Knife Point Robbery : आरंग में बेखौफ बदमाश, चाकू …
Knife-point robbery near Kosamkota canal bridge in Arang
Knife-point robbery near Kosamkota canal bridge in Arang
रायपुर संभाग

Knife Point Robbery : आरंग में बेखौफ बदमाश, चाकू की नोक पर 5 हजार रुपए लूट

Knife Point Robbery: कोसमकोटा नहर पुलिया के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने प्रहलाद चंद्राकर को चाकू की नोक पर रोककर 5 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 Aug 2026, 07:26 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 01:12 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Knife Point Robbery: रक्षाबंधन से एक दिन पहले आरंग क्षेत्र के कोसमकोटा में लूट की घटना सामने आई है। नहर पुलिया के पास बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति को रोककर चाकू की नोक पर 5 हजार रुपए लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी बाइक से आरंग की ओर फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक 

ग्राम नारा निवासी प्रहलाद चंद्राकर कोसमकोटा नहर पुलिया के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे और रास्ता रोक दिया। आरोपियों ने प्रहलाद के गले पर धारदार चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनकी जेब में रखे 5 हजार रुपए जबरन निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। बताया गया है कि पीड़ित प्रहलाद चंद्राकर क्षेत्र के चर्चित खिलाड़ी आकाश चंद्राकर के पिता हैं। सरेराह हुई इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में चिंता और भय का माहौल है।

सुनसान रास्तों पर बढ़ी चिंता 

कोसमकोटा, पिपरहथा और आरंग से लगे ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ समय से लूटपाट और असामाजिक गतिविधियों को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुनसान सड़कों, नहर पुल-पुलियों और आसपास के इलाकों में असामाजिक तत्वों की मौजूदगी से राहगीरों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। 

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग 

घटना को लेकर जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्य रास्ते पर इस तरह की वारदात होना पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कोसमकोटा, पिपरहथा सहित आरंग क्षेत्र के संवेदनशील मार्गों और नहर पुलियों के आसपास नियमित पुलिस गश्त तथा निगरानी बढ़ाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि इससे ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा और असामाजिक तत्वों में कानून का डर कायम किया जा सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें