Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार कृषि विभाग : किसानों ने अपनाया हरी खाद तकनीकी , अ…
किसानों ने अपनाया हरी खाद तकनीकी
किसानों ने अपनाया हरी खाद तकनीकी
राज्य सरकार

कृषि विभाग : किसानों ने अपनाया हरी खाद तकनीकी , अब खेती होगी अधिक लाभदायक

जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम कौहाकुंडा के प्रगतिशील कृषक रूक्मण नायक ने अपनी 7 एकड़ कृषि भूमि में तथा विकासखंड बसना के ग्राम भौंरादादर के कृषक गोकुल पटेल ने अपने खेत में ढैंचा हरी खाद फसल की बुवाई कर भूमि की उर्वरता बढ़ाने की दिशा में सार्थक कदम उठाया है। हरी खाद से मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की संख्या और उनकी सक्रियता बढ़ती है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति एवं फसल उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Jul 2026, 11:04 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 04:44 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम कौहाकुंडा के प्रगतिशील कृषक रूक्मण नायक ने अपनी 7 एकड़ कृषि भूमि में तथा विकासखंड बसना के ग्राम भौंरादादर के कृषक गोकुल पटेल ने अपने खेत में ढैंचा हरी खाद फसल की बुवाई कर भूमि की उर्वरता बढ़ाने की दिशा में सार्थक कदम उठाया है। 
रासायनिक उर्वरकों पर बढ़ती निर्भरता तथा मिट्टी की घटती गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए दोनों किसानों ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में हरी खाद तकनीक को अपनाया। रूक्मण नायक ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में ढैंचा की बुवाई की है, जिसे उपयुक्त अवस्था में खेत में पलटकर मिट्टी में मिलाया जाएगा। इस प्रक्रिया से मिट्टी में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ती है तथा प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन की उपलब्धता में वृद्धि होती है। 

कम लागत में पोषक तत्वों की बढ़ाेतरी 

गोकुल पटेल ने बताया कि हरी खाद के उपयोग से भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ती है। इसके साथ ही रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम होने की संभावना रहती है, जिससे खेती की लागत में भी कमी आएगी।
उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि हरी खाद ऐसी फसलें हैं जिन्हें विशेष रूप से मिट्टी की उर्वरता और संरचना को बढ़ाने तथा बनाए रखने के लिए उगाया जाता है। इन्हें सीधे खेत में पलटकर या खाद तैयार करने के बाद पुनः मिट्टी में मिलाया जाता है। हरी खाद के लिए सन, ढैंचा, लोबिया, उड़द, मूंग और ग्वार जैसी दलहनी फसलों का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन फसलों की वृद्धि तेज होती है, इनकी पत्तियाँ अधिक संख्या में एवं वजनदार होती हैं तथा इन्हें कम उर्वरक और कम पानी की आवश्यकता होती है। इससे कम लागत में अधिक मात्रा में कार्बनिक पदार्थ प्राप्त होता है। बोआई के 35 से 40 दिनों के भीतर, फूल आने से पहले फसल को खेत में पलटने पर प्रति हेक्टेयर लगभग 50 से 60 किलोग्राम नाइट्रोजन मिट्टी को प्राप्त होती है। 

हरी खाद से बढ़ी मिट्टी की उर्वरता

हरी खाद के नियमित उपयोग से मिट्टी भुरभुरी बनती है, वायु संचार और जलधारण क्षमता में सुधार होता है। इसके साथ ही अम्लीयता और क्षारीयता का संतुलन बेहतर होता है तथा मृदा क्षरण भी कम होता है। हरी खाद से मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की संख्या और उनकी सक्रियता बढ़ती है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति एवं फसल उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें