Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि हड़पने का आरोप, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर जाना सच Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि हड़पने का आरोप, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर जाना सच
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Krishna Janmashtami: कोरबा में धूमधाम से निकली शो…
Grand procession in Korba on Janmashtami (Image Source: CGDPR)
Grand procession in Korba on Janmashtami (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Krishna Janmashtami: कोरबा में धूमधाम से निकली शोभायात्रा, मंत्री देवांगन और महापौर संजू देवी हुईं शामिल

Krishna Janmashtami: कोरबा के घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा और रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत शामिल हुए। मंत्री ने यादव समाज की मांगों के अनुरूप करीब 75 लाख रुपये के विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं, महापौर ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
04 Sep 2026, 05:33 PM
रायपुर
Krishna Janmashtami: डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर समस्त यादव समाज को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मंत्री देवांगन ने कहा कि यादव समाज का स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्राप्त होता रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद का ही फल है कि आज नगर एवं जिले में तेज गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। समाज की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करना हमारा संकल्प है।

यादव समाज की शोभायात्रा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, विकास कार्यों के लिए 75 लाख की सौगात
यादव समाज के लिए 75 लाख के विकास कार्य

मंत्री देवांगन ने बताया कि यादव समाज की मांगों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिनमें बालको शांति नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास भवन के ऊपरी तल का निर्माण, जमनीपाली में सामुदायिक भवन निर्माण, शारदा विहार अमरैय्यापारा राधाकृष्ण मंदिर के ऊपरी तल का निर्माण  विस्तार कार्य 10-10 लाख रुपए का पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार  वैशाली नगर मिनी स्टेडियम के पास मंच निर्माण एवं कक्ष निर्माण 10 लाख रुपए प्रगतिरत है। लाटा मेन रोड में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति मानिकपुर यादव मोहल्ले में भवन निर्माण के लिए - ’15 लाख रुपए’ की स्वीकृति शीघ्र की जाएगी।

महापौर ने सुनाया भजन

इस अवसर पर कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए भगवान को समर्पित भजन भी सुनाया। कार्यक्रम में सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, संरक्षक कमलेश यादव, प्रदेश महामंत्री संतोष यादव, पार्षद नरेंद्र देवांगन, महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक हारबाई यादव, प्रफुल्ल तिवारी, शोभायात्रा के संयोजक रंजू यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें