Wednesday, 26 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Chhattisgarh PTI Recruitment: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य School Students Protest: पढ़ाई बचाने सड़क पर उतरी जेन अल्फा, चक्काजाम के बाद मानी गई मांग Ganja Smuggling: नाले में धंसी महासमुंद की स्कॉर्पियो में मिला करोंड़ों का गांजा Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Chhattisgarh PTI Recruitment: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य School Students Protest: पढ़ाई बचाने सड़क पर उतरी जेन अल्फा, चक्काजाम के बाद मानी गई मांग Ganja Smuggling: नाले में धंसी महासमुंद की स्कॉर्पियो में मिला करोंड़ों का गांजा
W 𝕏 f
होम फिल्में Kuku Kohli Death: फिल्म फूल और कांटे के डायरेक्टर…
Kuku Kohli, director of Phool Aur Kaante, passes away at 77
Kuku Kohli, director of Phool Aur Kaante, passes away at 77
फिल्में

Kuku Kohli Death: फिल्म फूल और कांटे के डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Kuku Kohli Death: मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 1991 की फिल्म ‘फूल और कांटे’ से निर्देशन की शुरुआत की थी, जिससे अजय देवगन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

कीर्तिमान डेस्क | लक्ष्मी साहू
26 Aug 2026, 01:34 PM
मुंबई
Kuku Kohli Death: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर Kuku Kohli का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को मुंबई के Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital में उन्होंने अंतिम सांस ली। फिल्ममेकर Ashoke Pandit के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शाम करीब 4:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
कुकू कोहली को खास तौर पर 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'Phool Aur Kaante' के लिए जाना जाता है। इसी फिल्म से अभिनेता Ajay Devgn ने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था।

राज कपूर के साथ भी किया था काम

कुकू कोहली का असली नाम Avtar Kohli था। डायरेक्टर बनने से पहले उन्होंने दिग्गज फिल्ममेकर Raj Kapoor सहित कई फिल्मकारों के साथ काम किया। लंबे समय तक फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखने के बाद उन्होंने 'फूल और कांटे' से निर्देशन की शुरुआत की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और अजय देवगन को हिंदी सिनेमा में नई पहचान मिली। फिल्म में अभिनेत्री Aruna Irani भी अहम भूमिका में थीं।

'सुहाग' में फिर अजय देवगन के साथ किया काम

'फूल और कांटे' के बाद कुकू कोहली ने कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया। 1994 में आई 'Suhaag' में उन्होंने एक बार फिर अजय देवगन के साथ काम किया। फिल्म में Akshay Kumar, Karisma Kapoor और Nagma भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'हकीकत', 'अनाड़ी नंबर 1', 'जुल्मी', 'ये दिल आशिकाना' और 'वो तेरा नाम था' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'वो तेरा नाम था' 2004 में रिलीज हुई थी।

अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि

कुकू कोहली के निधन के बाद अभिनेता Anupam Kher ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कोहली के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें एक अच्छे निर्देशक के साथ नेकदिल और दूसरों का सम्मान करने वाला इंसान बताया।

अरुणा ईरानी के पति थे कुकू कोहली

कुकू कोहली की पत्नी मशहूर अभिनेत्री Aruna Irani हैं। परिवार में उनकी पहली पत्नी रीटा कोहली से हुई दो बेटियां पूजा और करिश्मा भी हैं। जानकारी के मुताबिक, कुकू कोहली का अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई के Oshiwara Crematorium में किया जाएगा। हिंदी सिनेमा में कई लोकप्रिय फिल्मों का निर्देशन करने वाले कुकू कोहली के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें