Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार मेहनत लाई रंग : एकलव्य विद्यालय की छात्रा पुष्पलत…
मेडिकल कॉलेज में चयनित पुष्पलता दिवान सम्मानित
मेडिकल कॉलेज में चयनित पुष्पलता दिवान सम्मानित
राज्य सरकार

मेहनत लाई रंग : एकलव्य विद्यालय की छात्रा पुष्पलता ने मेडिकल कॉलेज में पाई जगह

महासमुंद के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की होनहार छात्रा पुष्पलता दिवान ने शासकीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें जनजातीय आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी द्वारा सम्मानित किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विद्यालय प्रशासन ने भी दी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jun 2026, 02:57 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 11:42 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग महासमुंद द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की मेधावी छात्रा पुष्पलता दिवान ने शासकीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद अपने अथक परिश्रम और लगन के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

पुष्पलता दिवान की इस उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जनजातीय आयोग के अध्यक्ष  रूपसिंह मंडावी ने छात्रा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने दी शुभकामनाएं

छात्रा की सफलता पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  रामविचार नेताम ने विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों की बेटियों का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना राज्य के लिए गर्व का विषय है। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि पुष्पलता भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

छात्रा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि वोरा, आयुक्त वेंकट तथा आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र की संचालक हिना नेताम सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुष्पलता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर छात्र-छात्राएं लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं, जो राज्य के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

विद्यालय की टॉपर रही 

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र टंडन ने छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पुष्पलता शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति सजग रही हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। प्राचार्य ने कहा कि उनकी मेहनत, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि आज उन्होंने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया है।

मंचों पर हो चुकी हैं सम्मानित

पुष्पलता की प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन को इससे पहले भी कई अवसरों पर सम्मान मिल चुका है। जिला प्रशासन द्वारा उनके शैक्षणिक उत्कृष्टता को देखते हुए कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह तथा आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त शिल्पा साय ने जिला स्तर पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया था। लगातार मिल रहे प्रोत्साहन ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया तथा उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

शिक्षकों और विभागीय योजनाओं को दिया

मेडिकल कॉलेज में चयनित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए पुष्पलता दिवान ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और आदिम जाति विकास विभाग को दिया। उन्होंने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विभाग द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं ने उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें