Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार Raigarh Elephant News: 130 हाथियों के कुनबे ने मचाई तबाही, 16 किसानों की फसल रौंदी, जंगलों में मुनादी शुरू Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार Raigarh Elephant News: 130 हाथियों के कुनबे ने मचाई तबाही, 16 किसानों की फसल रौंदी, जंगलों में मुनादी शुरू
W 𝕏 f
होम › फुटबॉल › पिता के निधन के बाद फुटबॉल से दूर हुए लियोनेल मेस…
पिता के निधन के बाद फुटबॉल से ब्रेक पर लियोनेल मेसी
पिता के निधन के बाद फुटबॉल से ब्रेक पर लियोनेल मेसी
फुटबॉल

पिता के निधन के बाद फुटबॉल से दूर हुए लियोनेल मेसी, वापसी की तारीख तय नहीं

पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद लियोनेल मेसी ने फिलहाल फुटबॉल से ब्रेक लिया है। वे अर्जेंटीना में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उनकी मैदान पर वापसी की तारीख अभी तय नहीं है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Aug 2026, 12:16 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:37 AM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी इस समय जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद उन्होंने फिलहाल फुटबॉल से दूरी बना ली है। मेसी अमेरिका की मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी की ओर से खेलते हैं, लेकिन इस दुखद घटना के बाद वे अपने परिवार के साथ अर्जेंटीना में समय बिता रहे हैं। मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 7 अगस्त को 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
पिता के निधन के बाद मेसी ने अपने परिवार के साथ रहने को प्राथमिकता दी है और फिलहाल उनके मैदान पर लौटने की कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है। मेसी के अचानक फुटबॉल से दूर होने के बाद उनके भविष्य को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसे उनके संभावित संन्यास से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन अभी ऐसा कोई ठोस संकेत सामने नहीं आया है कि मेसी हमेशा के लिए फुटबॉल छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटर मियामी ने भी उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की है।

मेसी ने फुटबॉल से लिया ब्रेक
मेसी और क्लब की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार

माना जा रहा है कि क्लब चाहता है कि इस कठिन समय में मेसी अपने परिवार के साथ रहें और जब खुद को तैयार महसूस करें, तभी मैदान पर वापसी करें। मेसी या इंटर मियामी की ओर से उनके ब्रेक की अवधि को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अर्जेंटीना की मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें जरूरत के मुताबिक पारिवारिक अवकाश दिया गया है। ऐसे में उनकी वापसी कब होगी, इसे लेकर फिलहाल इंतजार करना होगा। जॉर्ज मेसी के निधन के बाद फुटबॉल जगत में भी शोक देखने को मिला। 

बेटे के करियर में जॉर्ज मेसी की रही अहम भूमिका 

मॉन्टेरे के खिलाफ लीग्स कप मुकाबले में मेसी मैदान पर नहीं उतरे। इंटर मियामी को इस मुकाबले में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान मेसी के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल ने गोल करने के बाद उन्हें खास अंदाज में याद किया। उन्होंने मेसी की नंबर-10 जर्सी दिखाकर अपने साथी के प्रति समर्थन जाहिर किया। लियोनेल मेसी को दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल करने वाले सफर में उनके पिता जॉर्ज की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। जॉर्ज अर्जेंटीना के रोसारियो में एक स्टील फैक्ट्री में काम करते थे। मेसी के शुरुआती फुटबॉल दिनों में उन्होंने बेटे को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण देने में भी मदद की। जब छोटी उम्र में मेसी में ग्रोथ हार्मोन की कमी का पता चला, तब उनके इलाज का खर्च परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। ऐसे समय में जॉर्ज अपने 13 वर्षीय बेटे को लेकर स्पेन के बार्सिलोना पहुंचे। 

वर्ल्ड कप के दौरान भी पिता की सेहत को लेकर भावुक हुए थे मेसी

इसके बाद मेसी को बार्सिलोना की मशहूर ला मासिया अकादमी में मौका मिला और यहीं से उनके ऐतिहासिक फुटबॉल करियर की मजबूत नींव पड़ी। इसके बाद भी जॉर्ज लंबे समय तक बेटे के करियर और महत्वपूर्ण फैसलों में उनके साथ जुड़े रहे। 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान भी जॉर्ज मेसी की खराब सेहत चर्चा में रही थी। अर्जेंटीना के कप्तान मेसी उस दौरान भावुक नजर आए थे और उन्होंने संकेत दिया था कि परिवार के लिए बीते कुछ दिन काफी मुश्किल रहे हैं। 2026 वर्ल्ड कप में मेसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ गोल किए और अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि खिताबी मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में 1-0 से हराकर विश्व कप अपने नाम कर लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें