Monday, 26 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपए, गुप्त चेंबर में छिपाई थी नकदी Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां Jamia Millia Islamia News: छात्र संघ चुनाव विवाद पर कांग्रेस सांसदों पर FIR, कैंपस में बढ़ा तनाव Bus Accident: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई यात्रियों से भरी बस, 3 की दर्दनाक मौत, गैस कटर से निकाले गए फंसे लोग Crime News: रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, तीन युवक घायल Illegal Plotting in Kendul: पटवारी कार्यालय के ठीक सामने सरकारी नहर पाटकर काट दिए प्लॉट, सिंचाई पर मंडराया संकट Durg News: पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपए, गुप्त चेंबर में छिपाई थी नकदी Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां Jamia Millia Islamia News: छात्र संघ चुनाव विवाद पर कांग्रेस सांसदों पर FIR, कैंपस में बढ़ा तनाव Bus Accident: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई यात्रियों से भरी बस, 3 की दर्दनाक मौत, गैस कटर से निकाले गए फंसे लोग Crime News: रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, तीन युवक घायल Illegal Plotting in Kendul: पटवारी कार्यालय के ठीक सामने सरकारी नहर पाटकर काट दिए प्लॉट, सिंचाई पर मंडराया संकट
W 𝕏 f
होम › फुटबॉल › El Clasico 2026: एम्बाप्पे के 2 गोल से जीता रियल …
Real Madrid vs Barcelona El Clasico Match(Image Source: Social Media)
Real Madrid vs Barcelona El Clasico Match(Image Source: Social Media)
फुटबॉल

El Clasico 2026: एम्बाप्पे के 2 गोल से जीता रियल मैड्रिड, बार्सिलोना को पहली हार

El Clasico 2026: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया। किलियन एम्बाप्पे ने दोनों गोल दागकर टीम को जीत दिलाई और क्लब के लिए अपने 100 गोल भी पूरे किए।

य
प्रकाशित: 26 Oct 2026, 11:29 AM · 1 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
El Clasico 2026: रियल मैड्रिड ने 2026-27 सीजन के पहले एल क्लासिको में एफसी बार्सिलोना को 2-1 से हरा दिया है। यह मुकाबना बार्सिलोन के घरेलू मैदान कैंप नाउ में खेला गया। रियल मैड्रिड ने 2021 के बाद बार्सिलोना के खिलाफ कैंप नाउ में जीत हासिल की है। रियल मैड्रिड के लिए स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे जीत के हीरो रहे। उन्होंने टीम की तरफ से मुकाबले के दोनों गोल किए।

एम्बाप्पे के गोल से रियल मैड्रिड को बढ़त

मैच के 41वें मिनट में रियल मैड्रिड को पहला गोल मिला। बॉक्स के अंदर गेंद को क्लियर करने की कोशिश में बार्सिलोना के गेरार्ड मार्टिन से चूक हुई और गेंद एम्बाप्पे से टकराकर गोल पोस्ट में चली गई। इस गोल के साथ रियल मैड्रिड ने 1-0 की बढ़त बना ली। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद बार्सिलोना ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की। टीम को इसका फायदा 61वें मिनट में मिला, जब राफिन्हा ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद मुकाबला रोमांचक हो गया और दोनों टीमें बढ़त बनाने के लिए प्रयास करती रहीं।

87वें मिनट में एम्बाप्पे ने दिलाई जीत

जब मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ता नजर आ रहा था, तभी 87वें मिनट में एम्बाप्पे ने एक बार फिर गोल दाग दिया। उनके इस गोल ने रियल मैड्रिड को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिलाई। अंतिम समय तक बार्सिलोना बराबरी का गोल नहीं कर सका और रियल मैड्रिड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस गोल के साथ एम्बाप्पे ने रियल मैड्रिड के लिए अपने 100 गोल भी पूरे कर लिए। वह 2024-25 सीजन से पहले क्लब से जुड़े थे। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने अपने 116वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। ला लीगा में उनके नाम 75 मैचों में 67 गोल दर्ज हैं। यूरोपीय प्रतियोगिताओं में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

बार्सिलोना को सीजन की पहली हार

एल क्लासिको में मिली हार बार्सिलोना के लिए 2026-27 सीजन की पहली हार है। इससे पहले टीम ने अपने शुरुआती नौ मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। हालांकि, हार के बावजूद बार्सिलोना 27 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। दूसरी ओर, रियल मैड्रिड ने 10 मैचों में आठ जीत के साथ 24 अंक हासिल किए हैं। टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। एल क्लासिको में मिली इस जीत से रियल मैड्रिड को खिताबी दौड़ में मजबूती मिली है, जबकि बार्सिलोना की लगातार जीत का सिलसिला टूट गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें