Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम रायपुर LPG e-KYC: उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, e-KYC का …
Gas connection e-KYC verification process
Gas connection e-KYC verification process
🔴 BREAKING रायपुर Featured

LPG e-KYC: उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, e-KYC का समय खत्म, ब्लॉक कर रहे गैस कनेक्शन

LPG e-KYC: छत्तीसगढ़ में LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC जरूरी हो गई है। तय समय सीमा के बाद 6 लाख से ज्यादा लंबित कनेक्शनों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। e-KYC पूरी नहीं कराने पर सिलेंडर बुकिंग रुक सकती है और कनेक्शन ब्लॉक किया जा सकता है।

कीर्तिमान न्यूज
30 Aug 2026, 08:00 AM
रायपुर
LPG e-KYC: छत्तीसगढ़ में रसोई गैस इस्तेमाल करने वाले लाखों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। केंद्र सरकार की ओर से एलपीजी (LPG) कनेक्शन के लिए तय की गई ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की आखिरी तारीख 23 अगस्त को बीत चुकी है। इसके बावजूद राज्य के करीब 70 लाख ग्राहकों में से 6 लाख से ज्यादा लोगों ने अब तक अपना सत्यापन नहीं कराया है। समय सीमा खत्म होते ही पेट्रोलियम कंपनियों ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। जिन ग्राहकों का बायोमेट्रिक सत्यापन पेंडिंग है, उनके कनेक्शन ब्लॉक किए जा रहे हैं। 

1 सितंबर से कार्रवाई और सख्त 

इसका सीधा असर यह हो रहा है कि ग्राहक अब ऑनलाइन सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। यदि आपका ई-केवाईसी पूरा नहीं हुआ है और आप गैस एजेंसी जा रहे हैं, तो रिफिल बुकिंग से पहले आपको सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने को कहा जाएगा। कंपनियों के संकेत साफ हैं—रक्षाबंधन के बाद, यानी 1 सितंबर से कार्रवाई और ज्यादा सख्त की जाएगी। अभी जिनकी ऑनलाइन बुकिंग किसी तरह हो भी रही है, उसे भी आने वाले दिनों में तुरंत रोका जा सकता है। 

30 हजार से अधिक ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी नहीं 

अकेले रायपुर जिले की बात करें तो यहाँ एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडेन को मिलाकर लगभग 7 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 30 हजार से अधिक ग्राहकों ने डेडलाइन तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की। पूरे प्रदेश की तरह रायपुर में भी इंडेन (Indane) के उपभोक्ताओं की संख्या सबसे अधिक है, लिहाजा पेंडिंग ई-केवाईसी का आंकड़ा भी इसी कंपनी में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। 
समय पर सत्यापन पूरा न होने से पेट्रोलियम कंपनियों के आला अधिकारी बेहद नाराज हैं। कंपनियों ने साफ कर दिया है कि जिस भी गैस एजेंसी में लंबित ई-केवाईसी वाले ग्राहकों का आंकड़ा ज्यादा मिलेगा, उसके संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। कार्रवाई के डर से अब एजेंसियों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है और फोन करके ग्राहकों को बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए बुला रही हैं।

महज 2 मिनट का काम, मोबाइल ऐप से भी संभव

  • एजेंसी जाकर: आपको अपना आधार कार्ड और गैस पासबुक (कार्ड) लेकर नजदीकी एजेंसी पहुँचना होगा। वहाँ कर्मचारी मोबाइल के जरिए फोटो खींचकर बायोमेट्रिक अपडेट करेंगे और पासबुक पर ई-केवाईसी की सील लगा देंगे।
  • ऑनलाइन तरीका: जो लोग किसी कारणवश एजेंसी जाने में असमर्थ हैं, वे संबंधित पेट्रोलियम कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप (जैसे Indane, HP या Bharatgas ऐप) के माध्यम से भी घर बैठे चेहरा स्कैन करके (Face Authentication) ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।

अवैध कनेक्शनों की होगी छाटनी

पेट्रोलियम कंपनियों की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनमें से कई कनेक्शन ऐसे हैं जो किसी मृत व्यक्ति के नाम पर चल रहे हैं या उपभोक्ता शहर छोड़कर दूसरी जगह जा चुके हैं। इसके अलावा एक ही नाम और पते पर दो या उससे अधिक सिलेंडर हासिल करने वाले मामले भी शामिल हैं। कंपनियों को आशंका है कि इनमें बड़ी संख्या फर्जी या अवैध कनेक्शनों की हो सकती है, जिन्हें छांटकर व्यवस्था से बाहर करने के लिए यह सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें