Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
W 𝕏 f
होम › रायपुर › LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त …
LPG सिलेंडर e-KYC अपडेट
LPG सिलेंडर e-KYC अपडेट
रायपुर Featured

LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट

LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC की समयसीमा 23 अगस्त तक बढ़ाए जाने की बात सामने आई है। छत्तीसगढ़ में लाखों उपभोक्ताओं का सत्यापन अभी बाकी बताया गया है। ग्राहक मोबाइल ऐप या गैस एजेंसी के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 18 Aug 2026, 01:35 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 05:25 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
देशभर के उन करोड़ों रसोई गैस (LPG) उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है, जो 16 अगस्त की डेडलाइन तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करवा पाए थे। तेल कंपनियों और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए इस डेडलाइन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। अब आप 23 अगस्त तक यह काम निपटा सकते हैं। हालांकि, सरकार ने सख्त लहजे में साफ कर दिया है कि यह 'आखिरी मोहलत' है। इसके बाद किसी भी सूरत में तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। 

कमर्शियल रेट पर खरीदना पड़ सकता है सिलेंडर

अगर 23 अगस्त तक यह जरूरी काम पूरा नहीं किया गया, तो एजेंसियों की तरफ से आपके घर सिलेंडर की डिलीवरी पूरी तरह रोक दी जाएगी। जिन ग्राहकों की ई-केवाईसी पेंडिंग है, उनकी सब्सिडी पहले ही बंद की जा चुकी है। गैस एजेंसियों के मुताबिक, सत्यापन न कराने वाले ग्राहकों को घरेलू सिलेंडर की जगह कमर्शियल रेट पर गैस खरीदनी पड़ सकती है। 

थोड़ी सी लापरवाही बिगाड़ सकती है अपका बजट 

कीमतों के अंतर से इसका सीधा अंदाजा लगाया जा सकता है— जैसे, रायपुर में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1014 रुपए है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2965 रुपए चुकाने पड़ते हैं। यानी थोड़ी सी लापरवाही आपके रसोई के बजट को पूरी तरह बिगाड़ सकती है। हैरानी की बात यह है कि जागरूकता की कमी के चलते मार्च 2026 से लगातार ई-केवाईसी की तारीखें बढ़ाई जा रही हैं, लेकिन लोग अब भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। 

ग्राहकों को भेज रहे लगातार अलर्ट एसएमएस

अकेले छत्तीसगढ़ राज्य में 6 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने अब तक अपना सत्यापन नहीं कराया है। एचपीसीएल (HPCL), बीपीसीएल (BPCL) और इंडियन ऑयल के यहां करीब 70 लाख ग्राहक हैं। राजधानी रायपुर की बात करें तो कुल 7 लाख ग्राहकों में से 50 हजार से ज्यादा लोग अब भी पेंडिंग लिस्ट में हैं। गैस एजेंसियां ऐसे ग्राहकों को लगातार अलर्ट एसएमएस भेज रही हैं, ताकि वे समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।
कैसे करें ई-केवाईसी? (बेहद आसान है तरीका) 
अपने गैस कनेक्शन को चालू रखने के लिए आपको धक्के खाने की कोई जरूरत नहीं है। आप इन दो तरीकों से आसानी से ई-केवाईसी कर सकते हैं:
  • घर बैठे ऑनलाइन: आप जिस भी कंपनी (Indane, HPCL या BPCL) का सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, उसका ऑफिशियल मोबाइल ऐप अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करें। ऐप में लॉग-इन करने के बाद सीधे 'e-KYC' के विकल्प पर जाएं और वहां दिए गए आसान निर्देशों का पालन करते हुए खुद ही अपना सत्यापन पूरा कर लें।

  • एजेंसी जाकर महज 5 मिनट में: अगर ऑनलाइन में दिक्कत आ रही है, तो अपना गैस कार्ड और आधार कार्ड लेकर अपनी गैस एजेंसी चले जाएं। वहां बायोमेट्रिक मशीन के जरिए 5 मिनट से भी कम समय में आपका सत्यापन निशुल्क कर दिया जाएगा।

...तो अगर आपने अब तक अपने गैस कनेक्शन को अपडेट नहीं किया है, तो बिना किसी देरी के आज ही इस काम को निपटा लें, ताकि आपकी रसोई की आंच न धीमी पड़े और सब्सिडी का फायदा भी सीधे आपके खाते में आता रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें