Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार महासमुंद : शाला प्रवेशोत्सव पर विद्यार्थियों का भ…
शाला प्रवेशोत्सव पर विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
शाला प्रवेशोत्सव पर विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
राज्य सरकार

महासमुंद : शाला प्रवेशोत्सव पर विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के निर्देश

महासमुंद जिले के विभिन्न विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक-रोली कर स्वागत किया गया और उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तक व गणवेश वितरित किए गए। मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विद्यार्थियों से संवाद कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति और पारदर्शी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jun 2026, 10:58 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 03:03 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नए शिक्षण सत्र की शुरुआत के साथ ही जिलेभर के विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में आज आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक शाला, महासमुंद और प्राथमिक शाला भलेसर में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक-रोली लगाकर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह शामिल हुए। 

इस अवसर पर जिला स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष ऐतराम साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संदीप दीवान एवं जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, डीएमसी रेखराज शर्मा सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर का विद्यार्थियों से संवाद और महत्वपूर्ण निर्देश

कलेक्टर लंगेह ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें विद्यालय जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पालकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई एवं विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन योजना का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने तथा गणवेश वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विद्यालयों को समय पर संचालित करने और विद्यार्थियों को मोबाइल एवं टीवी के अत्यधिक उपयोग से बचकर अध्ययन व खेलकूद पर ध्यान देने की सलाह दी।

स्काउट गाइड संघ और शिक्षा अधिकारियों के विचार

जिला स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास का संचार करता है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें और गणवेश उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे सत्र की शुरुआत से ही अध्ययन कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। वहीं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संदीप दीवान ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और गैजेट्स का सीमित उपयोग करने की सलाह दी। डीएमसी रेखराज शर्मा ने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप सभी गतिविधियों के संचालन और ड्रॉपआउट दर शून्य करने पर जोर दिया।

भलेसर विद्यालय में व्यापक सहभागिता के साथ आयोजन

प्राथमिक शाला भलेसर में आयोजित प्रवेशोत्सव में सरपंच सेवा राम कुर्रे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, भोपाल बंजारा, एपीसी संपा बोस, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी, सीएसी, शिक्षकगण, एसएमसी सदस्य, पालक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास और उमंग का वातावरण देखने को मिला।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें