Sunday, 18 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund Road Accident: अनियंत्रित हाइवा की टक्…
Young woman on scooter dies after collision with Hyva truck (Image Source: Keertiman Media)
Young woman on scooter dies after collision with Hyva truck (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Mahasamund Road Accident: अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती की मौत, मां गंभीर

Mahasamund Road Accident: ग्राम शेर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हैं। आरोपी चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 02 Sep 2026, 10:18 AM · अपडेट: 16 Oct 2026, 10:57 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund Road Accident: फिंगेश्वर मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ग्राम शेर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित और बेकाबू हाइवा ने सामने जा रही स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी चला रही 20 साल की युवती ने सड़क पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया, वहीं पीछे बैठी उसकी मां बुरी तरह जख्मी हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास मौजूद लोग दहल उठे। 

महिला की हालत बेहद नाजुक 

राहगीरों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, नयापारा महासमुंद निवासी और हाल ही में फिंगेश्वर के ग्राम कोसमखुंटा में रह रहे अब्दुल सत्तार बस में कंडक्टरी का काम करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी बेटी समीम बानो (20 वर्ष) अपनी मां हकीदा बानो को स्कूटी (CG 04 KW 8712) पर बैठाकर कोसमखुंटा से महासमुंद की ओर आ रही थीं। 

दुर्घटना के बाद के लिए पहुंचे ग्रामीण
युवती की मौके पर ही मौत 

ग्राम शेर के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा (CG 06 GR 4105) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही स्कूटी चला रही समीम बानो सीधे सड़क पर जा गिरीं। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आने के कारण अत्यधिक खून बह गया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, स्कूटी से उछलकर दूर गिरीं मां हकीदा बानो के शरीर और हाथ-पांव में गंभीर चोटें आई हैं। 

हाइवा चालक की लापरवाही से गई जान  

हादसे के बाद उन्हें तुरंत महासमुंद के सोहम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही फिंगेश्वर और महासमुंद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता अब्दुल सत्तार ने रोते-बिलखते थाने में आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि हाइवा की अत्यधिक रफ्तार और चालक की घोर लापरवाही की वजह से उन्होंने अपनी जवान बेटी को खो दिया। 

गाड़ी मौके पर छोड़ चालक फरार 

पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने और गैर-इरादतन हत्या की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के तुरंत बाद चालक हाइवा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें