Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › बिलासपुर में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, घोंघा नद…
— विज्ञापन —
घोंघा नदी में तेज बहाव से तीन बच्चों की मौत
घोंघा नदी में तेज बहाव से तीन बच्चों की मौत
बिलासपुर

बिलासपुर में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, घोंघा नदी में बहने से तीन बच्चों की मौत

बिलासपुर जिले में लगातार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल से घर लौट रहे तीन भाई-बहन घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। तलाश के बाद रविवार को तीनों के शव बरामद किए गए। हादसे से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

य
प्रकाशित: 23 Aug 2026, 03:58 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 11:17 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। हादसे के बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। रविवार को तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम समडील निवासी आशुतोष जायसवाल और विजय जायसवाल की बेटियां रिद्धी और सिद्धि नयापारा स्थित डीपी विप्र स्कूल में पढ़ती थीं। 

स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा

स्कूल उनके गांव से करीब दो किलोमीटर दूर है। शनिवार को दोनों बहनें स्कूल गई थीं। स्कूल की छुट्टी के बाद परिवार का बड़ा बेटा अनमोल जायसवाल दोनों बहनों को लेने साइकिल से स्कूल पहुंचा था। घर लौटते समय तीनों ने पुल के बजाय घोंघा नदी के रास्ते से जाने का फैसला किया। नदी पार करते वक्त तेज बहाव के कारण अनमोल साइकिल पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते तीनों भाई-बहन पानी के तेज बहाव में बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर उनकी तलाश शुरू की गई। रविवार को तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

प्रदेश में बारिश का दौर जारी

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। रायपुर समेत बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। उत्तर बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए मौसम तंत्र के प्रभाव से आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
— विज्ञापन —
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें