Sunday, 21 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : ओडिशा से मुख्य महिला सप्लायर गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस धान घोटाला : धान खरीदी केंद्र में 77 लाख की गड़बड़ी का खुलासा, जांच में 2,386 क्विंटल की कमी कारवाई : गरीब मजदूर बनकर करते थे रेकी, रात में लूटते थे घर 14 बदमाश गिरफ्तार पेड़ के नीचे शिक्षा व्यवस्था : लावा गांव में पहली बार स्कूल शुरू, भवन नहीं फिर भी उत्साह बरकरार बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जामुल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा खुलासा : ओडिशा से मुख्य महिला सप्लायर गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस धान घोटाला : धान खरीदी केंद्र में 77 लाख की गड़बड़ी का खुलासा, जांच में 2,386 क्विंटल की कमी कारवाई : गरीब मजदूर बनकर करते थे रेकी, रात में लूटते थे घर 14 बदमाश गिरफ्तार पेड़ के नीचे शिक्षा व्यवस्था : लावा गांव में पहली बार स्कूल शुरू, भवन नहीं फिर भी उत्साह बरकरार बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जामुल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका…
बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त
बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त
🔴 BREAKING सरकारी सूचना

बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त

महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने निरीक्षण के दौरान बाल श्रम का मामला पकड़ा। एक पिकअप वाहन में बैंड पार्टी के माध्यम से 6 नाबालिग बच्चों को काम पर ले जाया जा रहा था, जिसे उन्होंने मौके पर ही रोक दिया। उनकी तत्काल पहल पर एसजेपीयू, डीपीओ और डीसीपीओ की टीम ने बच्चों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित थाना पहुंचाया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jun 2026, 01:11 PM
महासमुंद

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने महासमुंद जिले के प्रवास के दौरान तुमगांव थाना क्षेत्र में बाल श्रम का एक मामला पकड़ा। सड़क पर एक पिकअप वाहन में बैंड पार्टी द्वारा 6 नाबालिग लड़कों को श्रम के लिए ले जाते हुए देख उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप किया।

घटना की जानकारी मिलते ही अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे तक स्वयं वहां मौजूद रहीं। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

6 नाबालिग बच्चों का कराया गया रेस्क्यू

डॉ. शर्मा ने मौके से ही एसजेपीयू (स्पेशल जूविनाइल पुलिस ऑफिसर), डीपीओ एवं डीसीपीओ की टीम को निर्देशित कर सभी 6 बच्चों को रेस्क्यू कराया। बच्चों को सुरक्षित रूप से तुमगांव थाना भेजा गया ताकि उनकी सुरक्षा और आवश्यक प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। बाल श्रम में उपयोग किए जा रहे वाहन क्रमांक CG06GM 4266 के संबंध में भी आयोग अध्यक्ष ने नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कदम उठाने को कहा गया। इस दौरान डॉ. वर्णिका शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बाल श्रम जैसी गंभीर लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को ऐसे मामलों पर सतत निगरानी रखने के लिए कहा।

चाइल्डलाइन टीम को निगरानी बढ़ाने के निर्देश

आयोग अध्यक्ष ने चाइल्डलाइन की टीम को लगातार निरीक्षण एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और बाल श्रम पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। डॉ. शर्मा ने कहा कि आयोग बाल अधिकार संरक्षण नियम, 2005 की धारा 13 तथा सहपठित धारा 14 के तहत इस मामले में संज्ञान लेगा। उन्होंने दोहराया कि बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और बाल श्रम उन्मूलन के लिए आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें