Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज बड़ी कार्रवाई : 100 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ तस…
100 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार आरोपी और जब्त बाइक।
100 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार आरोपी और जब्त बाइक।
बलरामपुर-रामानुजगंज

बड़ी कार्रवाई : 100 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल भी जब्त

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना पस्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम बासेन के कोदोडीपा कोलावाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर अतिकुर रहमान (54) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से फेनिरामाइन मेलिएट और ब्यूप्रेनॉर्फिन के कुल 100 नशीले इंजेक्शन, एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की यामाहा मोटरसाइकिल जब्त की गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jun 2026, 11:52 AM
बलरामपुर-रामानुजगंज

जिले के थाना पस्ता पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस को 13 जून 2026 को एक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की बैंगनी-सफेद रंग की यामाहा मोटरसाइकिल से शंकरगढ़ की ओर से परता की तरफ नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप लेकर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई गई।

घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया

सूचना के आधार पर थाना पस्ता पुलिस ने ग्राम बासेन के कोदोडीपा कोलावाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी की। कुछ ही समय बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम अतिकुर रहमान (54 वर्ष), निवासी ग्राम बासेन, थाना पस्ता, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की में चार सीलबंद पैकेट मिले। जांच में दो पैकेटों से फेनिरामाइन मेलिएट इंजेक्शन की 50 शीशियां और अन्य दो पैकेटों से ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन की 50 शीशियां बरामद हुईं। इस तरह कुल 100 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए।

मोबाइल और बाइक भी जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की यामाहा मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग वह नशीले पदार्थों की तस्करी में कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 29/2026 के तहत धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस का सख्त संदेश अभियान रहेगा जारी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें