Sunday, 31 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ी कार्रवाई : कंपनी के सामान की आड़ में ले जाया जा रहा 3.12 करोड़ का गांजा जब्त दहला रायपुर : मंदिर हसौद में लगातार दो मर्डर से भड़का जनआक्रोश, आरोपी के घर में तोड़फोड़ बंगाल में सियासी उबाल : डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हिंसक हमला, फेंके अंडे और फाड़े कपड़े चौतरफा मार : यूपी में जून से बिजली का बड़ा झटका, बिलों में 10% तक की भारी बढ़ोतरी तय! घोटाला : लाखों की हेराफेरी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कोर्ट में चालान मेगा ऑपरेशन : ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहर निशाने पर, 9 संदिग्ध गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : कंपनी के सामान की आड़ में ले जाया जा रहा 3.12 करोड़ का गांजा जब्त दहला रायपुर : मंदिर हसौद में लगातार दो मर्डर से भड़का जनआक्रोश, आरोपी के घर में तोड़फोड़ बंगाल में सियासी उबाल : डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हिंसक हमला, फेंके अंडे और फाड़े कपड़े चौतरफा मार : यूपी में जून से बिजली का बड़ा झटका, बिलों में 10% तक की भारी बढ़ोतरी तय! घोटाला : लाखों की हेराफेरी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कोर्ट में चालान मेगा ऑपरेशन : ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहर निशाने पर, 9 संदिग्ध गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर बड़ी वारदात : मैनेजर के घर से लाखों की चोरी, CCTV…
पार्थिवी पैसिफिक कॉलोनी में चोरी
पार्थिवी पैसिफिक कॉलोनी में चोरी
रायपुर

बड़ी वारदात : मैनेजर के घर से लाखों की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस 

रायपुर के टाटीबंध स्थित पार्थिवी पैसिफिक कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 5.55 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। आमानाका पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 May 2026, 03:41 PM
रायपुर

राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित टाटीबंध की प्रतिष्ठित आवासीय कॉलोनी पार्थिवी पैसिफिक में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात चोर एक सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 5 लाख 55 हजार रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कॉलोनी के रहवासियों में दहशत का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाफोडिल ब्लॉक निवासी स्वप्नेश्वर हरिचंदन गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड, सिलतरा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी और बच्चे गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए ओडिशा स्थित पैतृक गांव गए हुए थे। गुरुवार सुबह स्वप्नेश्वर हरिचंदन घर में ताला लगाकर अपनी ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया।

लौटने पर टूटा मिला मुख्य दरवाजा

दोपहर करीब 3 बजे जब वे वापस घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर बेडरूम की गोदरेज अलमारी और लॉकर भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले। सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे कीमती जेवरात व नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार चोरी हुए सामान में कई सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, छह जोड़ी सोने की बालियां, बच्चे का सोने का कड़ा, सोने के लॉकेट, चूड़ियां, चांदी की पायल, बिछिया, चांदी की कटोरी-चम्मच, चांदी के सिक्के तथा लगभग 5 हजार रुपए नकद शामिल हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5.55 लाख रुपए आंकी गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जुटानी शुरू कर दी है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए कॉलोनी और आसपास के मार्गों के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी ने स्थानीय रहवासियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। रहवासियों ने नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, प्रवेश-निकास बिंदुओं पर निगरानी सख्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।

पुलिस का दावा, जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा कर चोरी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
ग्लैमर
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें