Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Bihar Politics: अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच बढ़ी तकरार, जेडीयू में अंदरूनी कलह की चर्चा तेज POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Bihar Politics: अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच बढ़ी तकरार, जेडीयू में अंदरूनी कलह की चर्चा तेज
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश…
Manjeet Kaur death case (Image source: Keertiman Media)
Manjeet Kaur death case (Image source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा

Manjeet Kaur death: पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर ने 54 दिनों तक जिंदगी से जूझने के बाद दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा हुआ है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 01:36 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 04:00 PM
चंडीगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Manjeet Kaur death: दो महीने पहले हुए खौफनाक वारदात का शिकार हुई पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर ने आखिरकार 54 दिनों तक ज़िंदगी और मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान हुई उनकी मौत ने अब इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए एक खुलासे ने सभी को चौंका कर रख दिया है—मनजीत 7 हफ्ते की गर्भवती थीं। 28 वर्षीय मनजीत कौर का 3 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर 34 से अपहरण कर लिया गया था। 

अगवा करके जिंदा जलाने की हुई थी कोशिश 

आरोपी उन्हें अगवा करके मोरिंडा के जंगलों में ले गए, जहाँ उन्हें एक पेड़ से बाँधकर ज़िंदा जलाने की कोशिश की गई। इस जानलेवा हमले में मनजीत बुरी तरह झुलस गई थीं। डॉक्टरों के मुताबिक उनका शरीर करीब 40 से 45 फीसदी तक जल चुका था। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया, जहाँ वे कई हफ़्तों तक बेहोश रहीं। 5 अगस्त को जब उन्हें थोड़ा होश आया, तब उन्होंने अपने परिवार को उस दिन हुई बर्बरता की आपबीती सुनाई। लेकिन लंबे इलाज के बावजूद 26 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया। 

पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचे बयान दर्ज करने 

मनजीत की मौत के बाद अब पुलिस प्रशासन कटघरे में खड़ा है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब मनजीत होश में थीं और बयान देने की स्थिति में थीं, तब पुलिस ने उनका आधिकारिक बयान दर्ज क्यों नहीं किया? परिवार का आरोप है कि मनजीत ने खुद पुलिस को बयान देने की इच्छा जताई थी, जिसकी सूचना अस्पताल प्रशासन की तरफ से पुलिस को दे दी गई थी। इसके बावजूद कोई भी पुलिस अधिकारी मनजीत के बयान दर्ज करने नहीं पहुँचा। 

डिटेल्स खंगाल रही पुलिस 

पुलिस की इस लापरवाही को लेकर अब परिजनों में भारी आक्रोश है। मनजीत अपने पीछे 7 साल का मासूम बेटा छोड़ गई हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो मनजीत का अपने पति से तलाक हो चुका था। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल सबूतों और कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं। मामले में एक नया कोण यह भी सामने आ रहा है कि पुलिस मनजीत के पूर्व पति की भूमिका की भी जाँच कर रही है। 

मामले की तफ्तीश तेज 

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के वक्त वह कहाँ था और क्या इस पूरे षड़यंत्र में उसकी कोई संलिप्तता तो नहीं है। फिलहाल मनजीत की माँ कांता देवी की शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ पुलिस ने अपहरण और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तफ्तीश तेज़ कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें