Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला Raipur Central Jail: चार घंटे चला प्रशासन का औचक छापा, बैरकों की तलाशी के बाद सुरक्षा सख्त करने के निर्देश Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, केस दर्ज IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला Raipur Central Jail: चार घंटे चला प्रशासन का औचक छापा, बैरकों की तलाशी के बाद सुरक्षा सख्त करने के निर्देश Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, केस दर्ज
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › गांव में कुल्हाड़ी लेकर सड़कों पर दौड़ा युवक, एक …
0:00
कुल्हाड़ी से हत्या के बाद आरोपी गिरफ्तार
रायपुर संभाग

गांव में कुल्हाड़ी लेकर सड़कों पर दौड़ा युवक, एक की हत्या, 7 घंटे के कड़े ड्रामे के बाद आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद के पेंड्रा गांव में युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कई घंटे तक हथियार लेकर गांव में घूमता रहा और फिर कमरे में बंद हो गया। पुलिस ने करीब 5 से 7 घंटे की मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 08:41 AM · अपडेट: 01 Oct 2026, 02:26 AM
मैनपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बुधवार को मैनपुर इलाके का पेंड्रा गांव अचानक जंग का मैदान सा बन गया। शोभा थाना क्षेत्र में आने वाले इस शांत गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हीरालाल नाम के एक युवक ने अचानक उग्र होकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस खूनी वारदात में खलभासय सोरी नाम के ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हत्या के बाद मामला यहीं नहीं थमा। सिर पर खून सवार देख आरोपी हीरालाल हाथ में लहूलुहान कुल्हाड़ी लेकर पूरे गांव में घूमने लगा। जो भी उसके सामने आता, वह उसे काटने दौड़ पड़ता। 

हिंसक रूप देक ग्रामीणों में मची भगदड़ 

खून से सनी कुल्हाड़ी और आरोपी के हिंसक सिरफिरे रूप को देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए और अंदर से कुंडी लगा ली। गांव की गलियों में सन्नाटा पसर गया। कुछ हिम्मत वाले ग्रामीण हाथों में लाठियां लेकर निकले जरूर, लेकिन धारदार हथियार और आरोपी के सनकभरे तेवरों को देखकर कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। 

कुल्हाड़ी से मार कर हत्या 
पुलिस पर गुलेल से बरसाने लगा पत्थर

कुछ देर तक गांव में गदर मचाने के बाद हीरालाल खुद को एक कमरे में बंद कर अंदर से दरवाजा लगा बैठा। सूचना मिलते ही शोभा और मैनपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मैनपुर थाना प्रभारी डोमेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आरोपी का आक्रामक रुख और बढ़ गया। हीरालाल कमरे के भीतर से ही पुलिस और ग्रामीणों पर गुलेल से पत्थर बरसाने लगा। यही नहीं, वह अंदर से दीवार पर लगातार कुल्हाड़ी चलाकर खौफ पैदा कर रहा था। 

आरोपी के पकड़े जाने के बाद ली राहत की सांस

आरोपी के हाथ में खतरनाक हथियार था, इसलिए पुलिस ने बिना किसी जल्दबाजी के बहुत ही संयम और सावधानी से रणनीति बनाई ताकि किसी और को चोट न पहुंचे। लगभग 5 से 7 घंटे तक चले भारी तनाव और ड्रामे के बाद, पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त सूझबूझ रंग लाई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को सुरक्षित तरीके से कमरे से बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही गांव वालों ने राहत की सांस ली। 

हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं 

पुलिस ने मृतक खलभासय सोरी के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, वहीं घायल का मैनपुर अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि हीरालाल ने इस खूनी वारदात को क्यों अंजाम दिया और वह गांव वालों पर हमला करने के लिए अचानक इतना उग्र क्यों हो गया था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें