Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर मर्डर केस : महिला की हत्या के बाद शव के किए कई टु…
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

मर्डर केस : महिला की हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, आरोपी ने कबूला जुर्म

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 50 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े कर शिवनाथ नदी में फेंकने की बात कबूल की है। ड्रोन, फोरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 12:16 PM · अपडेट: 10 Aug 2026, 03:24 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चंदनू थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही 42 वर्षीय रामप्रसाद सोनवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को क्षत-विक्षत कर पहचान छिपाने के लिए शिवनाथ नदी में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बताया कि महिला 7 जुलाई से लापता थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर चंदनू थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दो दिन बाद 9 जुलाई को महिला के बेटे को अमरैया नाला और शिवनाथ नदी के किनारे पानी में साड़ी में बंधी गठरियां दिखाई दीं।

घर में अकेली थी महिला, विरोध करने पर कर दी हत्या 

जब उन्हें खोला गया तो एक में महिला का धड़ और दूसरी में कटे हुए हाथ-पैर मिले। शव सड़ी-गली अवस्था में था, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना 6 जुलाई की रात की है। आरोप है कि रामप्रसाद सोनवानी रात करीब 10 बजे महिला के घर पहुंचा, जहां वह अकेली थी। उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने फावड़े के बेंत से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी ने शव के साथ भी अमानवीय हरकत की।

पहचान छिपाने के लिए शव के किए कई टुकड़े

इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से घर में रखी लकड़ी काटने वाली आरी से शव के दोनों हाथ और दोनों पैर अलग कर दिए। इन हिस्सों को अलग-अलग गठरियों में बांधकर अपनी झोपड़ी में रखा और अगली रात शिवनाथ नदी के पास ले जाकर फेंक दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला के घर में रखे झोले से 2,500 रुपये भी ले गया था। पूछताछ में उसने बताया कि 2,000 रुपए खर्च कर चुका है, जबकि शेष 500 रुपए पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद कर लिए हैं। इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरीकों का इस्तेमाल किया।

ड्रोन, नाव और फोरेंसिक टीम की मदद से खुला मामला

ड्रोन कैमरा, नाव और सर्च लाइट की सहायता से नदी और आसपास के इलाके की तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस का शक रामप्रसाद सोनवानी पर गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने पूरा घटनाक्रम स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। वर्ष 2017 में वह गांव की ही एक महिला की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ पहले भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई आरी, फावड़ा और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

क्या है नेक्रोफिलिया?

विशेषज्ञों के अनुसार किसी मृत व्यक्ति के शव के प्रति यौन आकर्षण या शव के साथ यौन कृत्य की प्रवृत्ति को नेक्रोफिलिया (Necrophilia) कहा जाता है। इसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा एक गंभीर और दुर्लभ विकार माना जाता है। हालांकि किसी भी व्यक्ति में इस विकार की पुष्टि केवल विशेषज्ञ चिकित्सकीय और मनोवैज्ञानिक जांच के बाद ही की जा सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें