Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना बैठक : एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, अनियमि…
कलेक्टर की एलपीजी गैस आपूर्ति समीक्षा बैठक
कलेक्टर की एलपीजी गैस आपूर्ति समीक्षा बैठक
सरकारी सूचना

बैठक : एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, अनियमितता पर कार्रवाई के निर्देश

जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर खाद्य विभाग और गैस एजेंसियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्टॉक का नियमित भौतिक सत्यापन करने, ऑनलाइन और वास्तविक स्टॉक का मिलान सुनिश्चित करने तथा किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 May 2026, 05:40 PM
महासमुंद

जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, दैनिक आवश्यकता एवं उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा के लिए कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारी एवं जिले की सभी गैस एजेंसियों के संचालक उपस्थित रहे। कलेक्टर ने जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली और वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुचारू बनाने पर जोर दिया।

 कड़ी कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एलपीजी वितरकों के गोदामों में उपलब्ध रिफिल सिलेंडरों के स्टॉक का नियमित रूप से भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऑनलाइन स्टॉक और भौतिक स्टॉक का अनिवार्य रूप से मिलान किया जाए। यदि किसी भी स्तर पर अंतर या अनियमितता पाई जाती है तो तत्काल प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि डिलीवरी दिखाकर समय पर गैस नहीं पहुंचाने वाले एजेंसियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

बैठक में गैस एजेंसी संचालकों ने जानकारी दी कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की बुकिंग के अनुसार नियमित और सुचारू रूप से डिलीवरी की जा रही है। साथ ही सप्लाई प्लांट से भी किसी प्रकार की बाधा नहीं है। एजेंसियों ने भरोसा दिलाया कि वर्तमान में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

 वितरण का आंकड़ा

खाद्य विभाग के अनुसार वर्तमान में जिले में लगभग 3748 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं गत दिवस 2222 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई थी। जिले में कुल 18 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जो उपभोक्ताओं तक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं। प्रशासन ने वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग और पात्रता के अनुसार निर्धारित क्रम में ही सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। सभी एजेंसियों को अपने स्टॉक का रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखने और विभाग को समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

अफवाहों पर ध्यान न दें

प्रशासन की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि गैस सिलेंडर की कमी से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम पर ध्यान न दें। साथ ही लोगों से कहा गया है कि अनावश्यक रूप से लंबी कतारों में न लगें और न ही घरों में अतिरिक्त सिलेंडर संग्रह करें। आवश्यकता होने पर ही बुकिंग कर गैस सिलेंडर प्राप्त करें। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर कलेक्टर रवि साहू, प्रभारी खाद्य अधिकारी  तेजपाल सिंह ध्रुव, खाद्य निरीक्षक सुशील शर्मा सहित जिले के सभी गैस वितरक एजेंसियों के संचालक एवं प्रोपाइटर उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें