Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › जागरूकता अभियान : नुक्कड़ नाटक से दिया ठगी से बचा…
नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षा का संदेश
नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षा का संदेश
अंबिकापुर (सरगुजा)

जागरूकता अभियान : नुक्कड़ नाटक से दिया ठगी से बचाव का संदेश

सरगुजा पुलिस द्वारा अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में विशेष साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हुए इस अभियान में साइबर सेल, पुलिस मितान और वॉलंटियर्स ने नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद और जागरूकता गतिविधियों के जरिए लोगों को ऑनलाइन ठगी, UPI-OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग से बचाव की जानकारी दी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jun 2026, 04:52 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 03:22 AM
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा मंगलवार को कला केंद्र मैदान, अंबिकापुर में विशेष साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

यह कार्यक्रम डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों से सतर्क करना था।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने प्रभावी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ऑनलाइन ठगी, फर्जी बैंक कॉल, ओटीपी-यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, निवेश के नाम पर ठगी, साइबर बुलिंग और डिजिटल सुरक्षा जैसे विषयों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए संदेश दिया गया कि जागरूकता और सतर्कता से अधिकांश साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।

साइबर सेल और वॉलंटियर्स ने दी उपयोगी जानकारी

साइबर सेल की टीम, साइबर वॉलंटियर्स और पुलिस मितान ने मेले में मौजूद लोगों से सीधे संवाद कर साइबर अपराधियों के नए-नए तरीकों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जाए। इसके अलावा साइबर क्राइम पोर्टल पर भी रिपोर्ट करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, मजबूत पासवर्ड रखने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।

जागरूकता को बताया सबसे बड़ा बचाव उपाय

पुलिस मितान टीम ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जनजागरूकता है। इसी उद्देश्य से भविष्य में भी स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। कार्यक्रम में साइबर सेल से अमन पुरी, महिला थाना स्टाफ, पुलिस मितान टीम की विभाश्री सिंह, खुशी कन्नौजिया, आर्यन पाण्डेय, विकेश राजवाड़े, लक्ष्मी पैकरा, रश्मि शर्मा, अनुशा राजवाड़े, मानसी राजवाड़े सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सरगुजा पुलिस, पुलिस मितान एवं साइबर वॉलंटियर्स ने नागरिकों से अपील की कि वे ऑनलाइन लेन-देन और सोशल मीडिया उपयोग में सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें