Sunday, 12 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
छात्र के साथ बेरहमी : कपड़े उतरवाकर मारपीट का आरोप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार सनसनी : तिल की बुआई करने गए 70 वर्षीय किसान की हत्या, खेत में मिली लाश से ग्रामीणों में आक्रोश हनी ट्रैप केस :  कारोबारी ने लगाया धमकी देकर पैसे वसूलने का आरोप, दो युवतियों पर FIR टाटा सिंगूर परियोजना वापसी : बंगाल सरकार के साथ बातचीत शुरू, किसानों में जगी रोजगार की उम्मीद जंगल में घुसी अनियंत्रित बस : कार से टक्कर में एक की मौत और दो घायल एक्शन : होटल संचालक पर बदसलूकी के आरोप में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई छात्र के साथ बेरहमी : कपड़े उतरवाकर मारपीट का आरोप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार सनसनी : तिल की बुआई करने गए 70 वर्षीय किसान की हत्या, खेत में मिली लाश से ग्रामीणों में आक्रोश हनी ट्रैप केस :  कारोबारी ने लगाया धमकी देकर पैसे वसूलने का आरोप, दो युवतियों पर FIR टाटा सिंगूर परियोजना वापसी : बंगाल सरकार के साथ बातचीत शुरू, किसानों में जगी रोजगार की उम्मीद जंगल में घुसी अनियंत्रित बस : कार से टक्कर में एक की मौत और दो घायल एक्शन : होटल संचालक पर बदसलूकी के आरोप में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग मिसाल : गोबरा नवापारा में भावुक कर देने वाली घटना…
महानदी हादसे में युवक की मौत
महानदी हादसे में युवक की मौत
रायपुर संभाग

मिसाल : गोबरा नवापारा में भावुक कर देने वाली घटना, बच्चों को बचाने वाला युवक नहीं लौटा

गोबरा नवापारा के नेहरू घाट स्थित महानदी में दो बच्चों को बचाने के दौरान डूबे युवक प्रदीप कश्यप का शव रविवार सुबह बरामद हुआ। प्रदीप ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला था, लेकिन तेज बहाव में खुद लापता हो गए थे। SDRF और स्थानीय गोताखोरों की तलाश के बाद शव नदी किनारे मिला।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jul 2026, 11:43 AM
अभनपुर
गोबरा नवापारा नगर के नेहरू घाट स्थित महानदी में शनिवार को हुए हादसे में डूबे युवक प्रदीप कश्यप का शव रविवार सुबह बरामद हुआ। प्रदीप कश्यप दो बच्चों को डूबने से बचाने के लिए नदी में उतरे थे, लेकिन बच्चों की जिंदगी बचाने के बाद खुद नदी की तेज धारा में बह गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। 
लोगों ने प्रदीप कश्यप के साहस और मानवता की जमकर सराहना की है। जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा नगर के इंदिरा मार्केट निवासी प्रदीप कश्यप (35 वर्ष) शनिवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ नेहरू घाट पहुंचे थे।

नदी में डूब रहे बच्चों को बचाने कूदे प्रदीप

उनकी पत्नी नदी किनारे मौजूद थीं, जबकि कुछ बच्चे नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान नहाते समय दो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को पानी में फंसता देख प्रदीप कश्यप ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने अपनी जान की परवाह नहीं की और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन बच्चों को बचाने के बाद वह खुद तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदीप ने दोनों बच्चों को किनारे तक पहुंचा दिया था।

महानदी किनारे प्रदीप कश्यप का शव 

बच्चों को बचाने के बाद नदी में हुए लापता

 इसके बाद वह नदी के तेज बहाव में फंस गए और कुछ ही देर में दिखाई देना बंद हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की जानकारी गोबरा नवापारा पुलिस को दी गई।

शनि मंदिर के पीछे नदी किनारे मिला शव

सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस, SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे।

रेस्क्यू टीम ने नदी के अलग-अलग हिस्सों में जाकर प्रदीप कश्यप की तलाश शुरू की। शनिवार देर शाम तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने काफी प्रयास किए, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा। रविवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू करने की तैयारी थी। इसी बीच नदी के बहाव के साथ शव किनारे पहुंच गया।

प्रदीप की बहादुरी को लोग कर रहे सलाम

रविवार तड़के गोबरा नवापारा क्षेत्र के शनि मंदिर के पीछे महानदी किनारे प्रदीप कश्यप का शव मिला। बताया जा रहा है कि शव नदी के बहाव के साथ किनारे तक आ गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रदीप कश्यप के निधन से गोबरा नवापारा नगर में दुख का माहौल है। लोग उनके साहस और मदद करने के जज्बे की प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी की चिंता किए बिना दो बच्चों को नई जिंदगी दी। उनकी बहादुरी हमेशा लोगों को प्रेरणा देती रहेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें