Saturday, 11 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
महिला सरपंच ने लगाया 10 लाख की रंगदारी का आरोप, मना करने पर सोशल मीडिया में बदनाम करने की शिकायत एक्शन : दुर्ग पुलिस ने पकड़े नशीली दवा और अवैध शराब बेचने वाले आरोपी बंगला में फिर बढ़ी हलचल : तृणमूल में बढ़ी खींचतान, ऋतब्रत गुट ने बिप्लब मित्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक का माहौल छात्रा की हत्या : ऑनलाइन मंगाए चाकू से किए 10 वार, आरोपी पुलिस गिरफ्त में दतिया उपचुनाव : टिकट कटने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, हाईवे जाम, पथराव के बाद पूर्व गृहमंत्री ने तोड़ी चुप्पी महिला सरपंच ने लगाया 10 लाख की रंगदारी का आरोप, मना करने पर सोशल मीडिया में बदनाम करने की शिकायत एक्शन : दुर्ग पुलिस ने पकड़े नशीली दवा और अवैध शराब बेचने वाले आरोपी बंगला में फिर बढ़ी हलचल : तृणमूल में बढ़ी खींचतान, ऋतब्रत गुट ने बिप्लब मित्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक का माहौल छात्रा की हत्या : ऑनलाइन मंगाए चाकू से किए 10 वार, आरोपी पुलिस गिरफ्त में दतिया उपचुनाव : टिकट कटने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, हाईवे जाम, पथराव के बाद पूर्व गृहमंत्री ने तोड़ी चुप्पी
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग खरीफ फसल की शुरुआत : मंदिरहसौद में किसान अनिल सिन…
किसानों ने शुरू की धान रोपाई
किसानों ने शुरू की धान रोपाई
रायपुर संभाग

 खरीफ फसल की शुरुआत : मंदिरहसौद में किसान अनिल सिन्हा ने शुरू की धान रोपाई

मंदिरहसौद के प्रगतिशील किसान अनिल सिन्हा ने छह एकड़ खेत में धान रोपाई शुरू कर दी है। समय पर तैयार नर्सरी और बेहतर सिंचाई व्यवस्था से इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jul 2026, 04:22 PM
आरंग
खरीफ सीजन ने अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। क्षेत्र के मंदिरहसौद गांव में प्रगतिशील किसान अनिल सिन्हा ने शनिवार से अपने छह एकड़ कृषि रकबे में धान की रोपाई शुरू कर दी है। करीब 22 दिन पहले तैयार की गई धान की नर्सरी (थरहा) अब रोपाई के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। खेतों में 20 मजदूरों की टोली रोपाई के कार्य में जुट गई है। 
अनिल सिन्हा ने बताया कि समय पर नर्सरी तैयार कर उसकी नियमित देखभाल की गई, जिससे धान के पौधे स्वस्थ और मजबूत हुए हैं। शनिवार सुबह से मजदूर कतारबद्ध होकर खेतों में रोपाई कर रहे हैं। मजदूरों की उपलब्धता और समय की बचत को देखते हुए रोपाई का काम आठ हजार रुपये के सामूहिक ठेके पर कराया जा रहा है। 

अच्छी फसल की उम्मीद

किसान अनिल सिन्हा ने बताया कि मानसून की शुरुआत में बारिश को लेकर अनिश्चितता बनी रही, लेकिन निजी बोर पंप से पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था होने के कारण धान रोपाई का
खरीफ में किसानों ने शुरू की धान की रोपाई
कार्य बिना किसी बाधा के जारी है। समय पर रोपाई होने से फसल की बेहतर बढ़वार की उम्मीद जताई जा रही है। अनिल सिन्हा के अनुसार, यदि मौसम अनुकूल रहा तो इस वर्ष प्रति एकड़ 28 से 32 क्विंटल तक धान उत्पादन मिलने की संभावना है। आधुनिक कृषि पद्धति, समय पर रोपाई और बेहतर सिंचाई व्यवस्था के चलते अच्छी पैदावार की उम्मीद बनी हुई है। 

किसानों को बारिश का इंतजार

मंदिरहसौद क्षेत्र के अन्य किसानों ने भी धान रोपाई का कार्य तेज कर दिया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर रोपाई होने से फसल का विकास बेहतर होता है और उत्पादन बढ़ने की संभावना रहती है। अब किसानों की निगाहें अच्छी बारिश पर टिकी हुई हैं। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम साथ देगा और दिसंबर तक खेत सुनहरी धान की बालियों से लहलहा उठेंगे, जिससे उनकी मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें