Sunday, 12 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
न्यायिक हिरासत : मानसिक प्रताड़ना केस में मुख्य आरोपी शिकंजे में, जांच में जुटी पुलिस ऐलान : भारत में बुलेट ट्रेन कब चलेगी? रेल मंत्री ने दी खुशखबरी बड़ी लापरवाही : मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! नशे में ड्यूटी कर रहा था जिला अस्पताल का ड्रेसर कोविड ने फिर बढ़ाई टेंशन : आंध्र प्रदेश में कोविड के 8 सक्रिय मामले, 2 मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट छात्र के साथ बेरहमी : कपड़े उतरवाकर मारपीट का आरोप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार सनसनी : तिल की बुआई करने गए 70 वर्षीय किसान की हत्या, खेत में मिली लाश से ग्रामीणों में आक्रोश न्यायिक हिरासत : मानसिक प्रताड़ना केस में मुख्य आरोपी शिकंजे में, जांच में जुटी पुलिस ऐलान : भारत में बुलेट ट्रेन कब चलेगी? रेल मंत्री ने दी खुशखबरी बड़ी लापरवाही : मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! नशे में ड्यूटी कर रहा था जिला अस्पताल का ड्रेसर कोविड ने फिर बढ़ाई टेंशन : आंध्र प्रदेश में कोविड के 8 सक्रिय मामले, 2 मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट छात्र के साथ बेरहमी : कपड़े उतरवाकर मारपीट का आरोप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार सनसनी : तिल की बुआई करने गए 70 वर्षीय किसान की हत्या, खेत में मिली लाश से ग्रामीणों में आक्रोश
W 𝕏 f
होम रायपुर मानसून सक्रिय : बारिश की कमी होगी दूर! छत्तीसगढ़ …
छत्तीसगढ़ में बारिश का मौसम
छत्तीसगढ़ में बारिश का मौसम
रायपुर

मानसून सक्रिय : बारिश की कमी होगी दूर! छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से तेज होगा मानसून, कई क्षेत्रों में बरसात का अनुमान

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों और बस्तर के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अगले पांच दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jul 2026, 03:58 PM
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि इसके बावजूद प्रदेश में मानसून की स्थिति अभी सामान्य से कमजोर बनी हुई है। अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से 21 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 13 जुलाई से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। 

बारिश का दौर जारी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून द्रोणिका इस समय श्रीगंगानगर, रोहतक, शाहजहांपुर, बस्ती और मुजफ्फरपुर होते हुए मणिपुर तक फैली हुई है। मानसून सिस्टम सक्रिय, कई जिलों में बारिश के आसार इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं उत्तर-पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्रों में भी एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

दुर्ग में सबसे ज्यादा गर्मी, 

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

बादल छाए रहने और बारिश के संकेत

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें