Sunday, 18 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › फिल्मी स्टाइल में लूट : 5 घंटे तक शहरभर में घुमाय…
दुर्ग में दो युवकों का अपहरण
दुर्ग में दो युवकों का अपहरण
दुर्ग

फिल्मी स्टाइल में लूट : 5 घंटे तक शहरभर में घुमाया, फिर मारपीट कर स्कूटी और कैश लुटे 

दुर्ग में दो युवकों का कथित तौर पर अपहरण कर करीब पांच घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट की गई। आरोपियों ने नकदी, मोबाइल, जेवर, स्कूटी और पेटीएम से 18,180 रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने चार नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jul 2026, 07:26 AM · अपडेट: 09 Oct 2026, 12:08 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो युवकों के साथ अपहरण, मारपीट और लूटपाट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि छह युवकों ने पहले स्कूटी चोरी का संदेह जताकर दोनों को अपने कब्जे में लिया और फिर करीब पांच घंटे तक अलग-अलग जगहों पर घुमाते हुए उनके साथ मारपीट की। इस दौरान नकदी, मोबाइल, चांदी के जेवर और स्कूटी छीन ली गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ितों के डिजिटल वॉलेट से भी पैसे ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने मामले में दो बालिग और चार नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक 2 जुलाई की रात अपने रिश्तेदार दिव्य बांदे के साथ दुर्ग-भिलाई घूमने आया था। दोनों अलग-अलग दोपहिया वाहनों से पहुंचे थे। तड़के करीब साढ़े चार बजे गदा चौक के पास उनकी एक्टिवा खराब हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने स्कूटी खरीदने की इच्छा जताई और वाहन के दस्तावेज देखने को कहा।

स्कूटी चोरी की बताकर घेर लिया 

जब मौके पर वाहन के कागजात नहीं दिखाए जा सके तो दोनों युवकों ने स्कूटी को चोरी की बताते हुए अपने चार अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर दोनों युवकों को जबरन अपने साथ ले लिया और सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर के पास ले जाकर उनकी पिटाई की। 

मोबाइल, नकदी और जेवर भी छीन लिए 

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने उनके पास मौजूद दो मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये नकद, तीन चांदी की अंगूठियां, एक चांदी का ब्रेसलेट और बिना नंबर की एक्टिवा अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद पेटीएम का पिन पूछकर उनके खाते से 18,180 रुपये दूसरे क्यूआर कोड पर ट्रांसफर करा लिए गए।

चाकू की नोक पर बनवाया वीडियो 

घटना यहीं नहीं रुकी। आरोपियों ने दोनों युवकों को नगपुरा, कुरूद, ग्रीन चौक और शहर के अन्य इलाकों में घुमाया। बाद में पुलगांव चौक के पास चाकू दिखाकर उनसे जबरन एक वीडियो रिकॉर्ड कराया, जिसमें उनसे यह कहलवाया गया कि वे चोरी की स्कूटी बेचने आए थे। 

पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा 

पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद सुपेला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सोहेल खान, अरजद और चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। बालिग आरोपियों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जबकि नाबालिगों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें