Tuesday, 04 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
महासमुंद में उड़ीसा से आ रहा 22 किलो गांजा जब्त, स्कूटी की सीट और डिक्की में छुपाकर ला रहे थे दो युवक मुंगेली सड़क हादसा : तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, दो महिलाओं की मौत के बाद कोर्ट ने भेजा जेल बीईओ दफ्तर के बाबू की सुस्ती से सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी बेहाल, जुलाई बीतने के बाद भी नहीं आया वेतन चार नकाबपोश बदमाशों ने रोकी बाइक, कांग्रेस नेता की हत्या कर मोबाइल-नकदी लूटी कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख उड़ाने वाली गैंग बेनकाब, शोरूम कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, युवती समेत 5 गिरफ्तार करोड़ की ठगी : 45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर फरार हुए शातिर, रायपुर पुलिस जांच में जुटी महासमुंद में उड़ीसा से आ रहा 22 किलो गांजा जब्त, स्कूटी की सीट और डिक्की में छुपाकर ला रहे थे दो युवक मुंगेली सड़क हादसा : तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, दो महिलाओं की मौत के बाद कोर्ट ने भेजा जेल बीईओ दफ्तर के बाबू की सुस्ती से सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी बेहाल, जुलाई बीतने के बाद भी नहीं आया वेतन चार नकाबपोश बदमाशों ने रोकी बाइक, कांग्रेस नेता की हत्या कर मोबाइल-नकदी लूटी कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख उड़ाने वाली गैंग बेनकाब, शोरूम कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, युवती समेत 5 गिरफ्तार करोड़ की ठगी : 45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर फरार हुए शातिर, रायपुर पुलिस जांच में जुटी
W 𝕏 f
होम मुंगेली मुंगेली सड़क हादसा : तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्त…
मुंगेली सड़क हादसे में गिरफ्तार CMO अमरेश सिंह
मुंगेली सड़क हादसे में गिरफ्तार CMO अमरेश सिंह
🔴 BREAKING मुंगेली

मुंगेली सड़क हादसा : तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, दो महिलाओं की मौत के बाद कोर्ट ने भेजा जेल

मुंगेली के जरहागांव थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत और एक युवक के घायल होने के मामले में तखतपुर नगर पालिका CMO अमरेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हुए CMO को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कीर्तिमान न्यूज
04 Aug 2026, 09:13 AM
मुंगेली
जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला मेन रोड पर एक अगस्त की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे में दो महिलाओं की मौत और एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में तखतपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी अधिकारी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पंडरिया के शिक्षक नगर की रहने वाली किरण बंसोर (जो शादी-विवाह के आयोजनों में काम करती थीं) 1 अगस्त को अपने साथियों के साथ काम के सिलसिले में ग्राम हरदी गई थीं। 

सड़क किनारे बाइक को मारी टक्कर

देर रात काम निपटाकर वे अपने साथी विकेश साहू और अंजली के साथ बाइक से वापस लौट रही थीं। सफर के दौरान बरेला मुख्य मार्ग पर अचानक एक गाय सामने आ गई, जिसे बचाने के लिए विकेश ने अपनी बाइक को सड़क किनारे रोक दिया। तभी मुंगेली की तरफ से बिलासपुर की ओर जा रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
  • हादसे का असर: टक्कर इतनी भीषण थी कि किरण और अंजली की मौके पर ही मौत हो गई।

  • घायल की स्थिति: बाइक चला रहा विकेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज फिलहाल सिम्स (CIMS) में जारी है।

  • सीएमओ कार लेकर मौके से फरार 

    मामले में छानबीन के दौरान सामने आया है कि घटना की रात मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के जन्मदिन का कार्यक्रम था। तखतपुर सीएमओ अमरेश सिंह इसी पार्टी में शामिल होने आए थे और वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद सीएमओ अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गए थे। हालांकि, अगले ही दिन जरहागांव पुलिस ने घेराबंदी कर दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया था। 

    गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी भोजराम पटेल ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने तफ्तीश आगे बढ़ाते हुए वाहन और साक्ष्यों के आधार पर तखतपुर सीएमओ अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद जज के आदेश पर उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया है।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    गाइए और छा जाइए
    कलमकार
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    भारत
    विदेश
    राजनीति
    मनोरंजन
    खेल
    तकनीक
    कारोबार
    शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें