Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › जांजगीर-चांपा › हत्याकांड : जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज हत्याकांड …
पुलिस ने सुलझाई करही हत्याकांड की गुत्थी
पुलिस ने सुलझाई करही हत्याकांड की गुत्थी
जांजगीर-चांपा

हत्याकांड : जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, ऑपरेशन हंट हुआ सफल

जांजगीर-चांपा जिले के चर्चित करही गोलीकांड मामले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन हंट’ के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक माह तक चली जांच में पुलिस ने सात राज्यों में दबिश देकर 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। जांच में उधारी विवाद और रंजिश को हत्या की मुख्य वजह बताया गया है। आरोपियों के पास से पिस्टल, मैगजीन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 May 2026, 04:05 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 01:40 AM
जांजगीर-चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जांजगीर-चांपा जिले के चर्चित करही गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन हंट के तहत करीब एक माह तक चली गहन जांच के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई गई। पुलिस अब भी मामले के मुख्य साजिशकर्ता और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि 23-24 अप्रैल की दरम्यानी रात बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई थी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर संभाली कमान

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। वहीं पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग स्वयं करही पहुंचे और विशेष जांच टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमों ने गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर सहित सात राज्यों में दबिश दी। जांच के दौरान 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और साइबर व आसूचना टीम लगातार सक्रिय रही।

‘ऑपरेशन हंट’ बना जांच की सफलता की कुंजी

प्रशिक्षण से लौटने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सीधे करही पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन हंट शुरू कर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। इसी अभियान के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई जा सकी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक आयुष कश्यप और आरोपियों के बीच लंबे समय से आर्थिक लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा मृतक की बढ़ती आर्थिक स्थिति, सामाजिक प्रभाव और व्यवसायिक सफलता से आरोपी नाराज थे। इसी रंजिश और प्रतिस्पर्धा की भावना के चलते हत्या की साजिश रची गई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन, अतिरिक्त खाली मैगजीन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम करही निवासी हेमंत कुमार बघेल (23 वर्ष), भूषण बघेल (23 वर्ष) और अमित टंडन (28 वर्ष) शामिल हैं।

पहले CCTV तोड़ा, फिर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस के अनुसार घटना की रात आरोपी पहले से ही मृतक के घर के आसपास मौजूद थे। वारदात से पहले सहयोगियों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद आरोपी घर में घुसे और मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। फिर आयुष कश्यप के कमरे में पहुंचकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस दौरान छोटे भाई को भी गोली लगी और आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस अब इस हत्याकांड से जुड़े अन्य सहयोगियों और मुख्य साजिशकर्ता की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने इस बहुचर्चित हत्याकांड के खुलासे पर पूरी टीम की सराहना की है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है। जांजगीर-चांपा पुलिस की इस कार्रवाई को जिले की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें