Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता
W 𝕏 f
होम रायगढ़ नाबालिग से दरिंदगी : इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर न…
आरोपी की गिरफ्तारी
आरोपी की गिरफ्तारी
रायगढ़

नाबालिग से दरिंदगी : इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर नदी किनारे बुलाया, फिर की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 20 जून की रात आरोपी अभिषेक टंडन (21) ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर नाबालिग को नदी किनारे बुलाया और डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया और वहां भी जबरदस्ती की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jun 2026, 10:02 AM
रायगढ़
रायगढ़ जिले से नाबालिग लड़की के साथ डरा-धमका कर दुष्कर्म करने का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यह घटना कापू थाना क्षेत्र की है, जहां 21 वर्षीय एक युवक ने 14 साल की नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। 
पीड़िता के परिजनों की तत्परता और शिकायत के बाद सक्रिय हुई कापू थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। शादी से लौटे माता-पिता, तो घर से गायब थी बेटी घटनाक्रम की शुरुआत 20 जून की रात से हुई। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के माता-पिता गांव में ही शादी में गए थे। देर रात जब वे घर लौटे, तो उन्हें अपनी 14 वर्षीय बेटी गायब मिली।

परिजनों ने तुरंत तलाश शुरू की

अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान लड़की गांव के ही अभिषेक टंडन (21 वर्ष) के घर पर मिली, जिसके बाद परिजन उसे सुरक्षित वापस लेकर आए। इंस्टाग्राम पर जाल बुनकर बुलाया, दो बार किया दुष्कर्म घर लौटने पर जब सहमी हुई नाबालिग से परिजनों ने पूछताछ की, तो उसने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि 20 जून की शाम अभिषेक ने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर नदी किनारे मिलने बुलाया था। वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जबरन डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां रात में उसने दोबारा लड़की के साथ जबरदस्ती की। पुरानी रंजिश और छेड़छाड़ का इतिहास पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अभिषेक टंडन पिछले काफी समय से नाबालिग को परेशान कर रहा था। साल 2024 में भी उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी की थी।

थाना कापू 
शिकायतों पर तुरंत एक्शन 

आरोपी पहुंचा जेल, मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के पिता ने 21 जून को कापू थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए महिला अधिकारी की देखरेख में पीड़िता का बयान दर्ज कराया और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी डॉक्टरी जांच करवाई। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
गुरुवार को आरोपी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। "महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर ज़ीरो टॉलरेंस" इस मामले पर रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा: 
"महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा व सम्मान रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला संबंधी अपराधों को लेकर पुलिस बेहद गंभीर है और ऐसी हर शिकायत पर बिना किसी देरी के त्वरित व सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में भी तत्परता दिखाते हुए आरोपी को चौबीस घंटे के भीतर सलाखों के पीछे भेजा गया है।"
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें