Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम रायपुर प्रकृति संरक्षण का संदेश : बलौदाबाजार वनमण्डल में…
जैव विविधता दिवस पर बलौदाबाजार में पौधरोपण
जैव विविधता दिवस पर बलौदाबाजार में पौधरोपण
रायपुर

प्रकृति संरक्षण का संदेश : बलौदाबाजार वनमण्डल में जैव विविधता दिवस पर जनभागीदारी से सजे आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बलौदाबाजार वनमण्डल में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पौधरोपण, सीड बॉल निर्माण, चित्रकला प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बलौदाबाजार वनमण्डल के वन क्षेत्रों और अभयारण्य में जैव विविधता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 May 2026, 02:08 PM
रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (22 मई) के अवसर पर पूरे देश की तरह बलौदाबाजार वनमण्डल में भी प्रकृति संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न वन परिक्षेत्रों और अभयारण्य क्षेत्रों में संगोष्ठी, शपथ ग्रहण, चित्रकला प्रतियोगिता, सीड बॉल निर्माण, पौधरोपण, जन-जागरूकता कार्यशालाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जैव विविधता संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों में ग्रामीणों, छात्रों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और वनकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जैव विविधता संरक्षण का लिया गया सामूहिक संकल्प

बलौदाबाजार के वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि जैव विविधता केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि मानव जीवन और पर्यावरणीय संतुलन की मूल आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण देने के लिए समाज के हर वर्ग को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण अभियान का प्रमुख सहभागी बनाने पर जोर दिया।

बल्दाकछार और सोनाखान क्षेत्र में हुई विशेष संगोष्ठियां

बल्दाकछार एवं सोनाखान वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन परिवृत्त परसदा (ठाकुरदिया) और कोशमसरा में विशेष संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सरपंच, पंच, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण, शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। संगोष्ठी में ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव, वन्यजीवन संरक्षण और वृक्षों से मिलने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बलौदाबाजार परिक्षेत्र में चित्रकला और सीड बॉल निर्माण प्रतियोगिता

बलौदाबाजार वन परिक्षेत्र में जैव विविधता दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ. एकता कर ने धमनी, सलोनी, खैरी और जोराडबरी गांवों के ग्रामीणों को जैव विविधता संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई। वहीं ग्राम अर्जुनी के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और सीड बॉल निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बच्चों के साथ ग्रामीणों और वनकर्मियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

बारनवापारा अभयारण्य में मानव-वन्यप्राणी संघर्ष पर जागरूकता

बारनवापारा अभयारण्य अंतर्गत ग्राम हरदी में आयोजित कार्यशाला में ग्रामीणों को जैव विविधता संरक्षण के साथ-साथ मानव-वन्यप्राणी संघर्ष के नियंत्रण और प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षित सह-अस्तित्व के उपायों से अवगत कराया।

देवपुर नेचर कैंप में पौधरोपण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम

देवपुर नेचर कैंप में जैव विविधता संवर्धन को लेकर शपथ ग्रहण, सीड बॉल निर्माण और सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बारनवापारा अभयारण्य के अधीक्षक कृषानू चन्द्राकार, परिक्षेत्र अधिकारी रूपेश्वरी दीवान, परिक्षेत्र सहायक  गीतेश बंजारे, देवपुर परिक्षेत्र अधिकारी  संतोष पैंकरा, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं तथा स्थानीय समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें