Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम जशपुर नई पहल : ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी सरकारी सेव…
सचिवों का डिजिटल प्रशिक्षण
सचिवों का डिजिटल प्रशिक्षण
जशपुर

नई पहल : ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी सरकारी सेवा, अब ग्राम पंचायतों से मिलेंगी 400+ ऑनलाइन सेवाएं

छत्तीसगढ़ शासन की 400 से अधिक डिजिटल सेवाएं गांव स्तर तक पहुंचाने की पहल के तहत जशपुर जिला प्रशासन ने ‘सेवा-सेतु पोर्टल’ (e-District 2.0) का प्रशिक्षण शुरू किया है। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर, कांसाबेल और बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिवों को ऑनलाइन सेवाओं के संचालन, आवेदन जांच और अनुमोदन की तकनीकी जानकारी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 May 2026, 06:10 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 05:44 PM
जशपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ शासन के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदेशवासियों को 400 से अधिक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी पहल अब धरातल पर उतरने लगी है। इसी क्रम में जशपुर जिला प्रशासन ने ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक ऑनलाइन शासकीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तेज़ी से कार्य प्रारंभ कर दिया है। 

कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन तथा जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS) के नेतृत्व में जशपुर, कांसाबेल और पहाड़ी विकासखंड बगीचा के ग्राम पंचायत सचिवों के लिए ‘सेवा-सेतु पोर्टल’ (e-District 2.0) का एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रशासन ने जानकारी दी है कि जिले के शेष विकासखंडों का प्रशिक्षण आगामी सप्ताह में पूरा किया जाएगा।

इस पहल का प्रमुख उद्देश्य जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों में रहने वाले नागरिकों को बिना ब्लॉक या जिला मुख्यालय गए त्वरित शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। अब ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। ग्राम पंचायत लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से कई महत्वपूर्ण सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी, जिससे समय और आर्थिक दोनों बचत होगी।

पंचायत सचिवों को दिया गया लाइव तकनीकी प्रशिक्षण

प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला ई-गवर्नेंस टीम ने पंचायत सचिवों को सेवा-सेतु पोर्टल के संचालन, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और ऑनलाइन अनुमोदन की पूरी लाइव प्रक्रिया सिखाई। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण केवल सैद्धांतिक नहीं बल्कि पूरी तरह व्यवहारिक रखा गया, ताकि सचिव अपने पंचायत स्तर पर तुरंत सेवाएं शुरू कर सकें। प्रशिक्षण में पंचायत सचिवों को विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया, भूखंड अथवा भवन निर्माण एवं पुनर्निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने की ऑनलाइन प्रणाली, ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट खराब होने संबंधी शिकायत एवं समाधान प्रणाली तथा ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व्यवस्था की ऑनलाइन मॉनिटरिंग एवं प्रबंधन की जानकारी दी गई। इससे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान अब तेज़ और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा।

डिजिटल सिग्नेचर मैपिंग से बढ़ेगी प्रशासनिक गति

कार्यशाला के दौरान जशपुर, कांसाबेल और बगीचा विकासखंड के सभी उपस्थित पंचायत सचिवों के डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) की मैपिंग भी शत-प्रतिशत पूरी कर ली गई। डिजिटल सिग्नेचर सक्षम होने के बाद अब फाइलों और आवेदनों का ऑनलाइन निपटारा तेजी से हो सकेगा। प्रशासन का मानना है कि इससे शासन की डिजिटल व्यवस्था को गांव स्तर तक मजबूती मिलेगी और पारदर्शिता के साथ सेवाओं की डिलीवरी सुनिश्चित होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें