Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार OP Choudhary Raigarh: किताबी ज्ञान के साथ व्यवहार…
Childrens talent showcased at PM School Kodatrai. (Image Source: CGDPR)
Childrens talent showcased at PM School Kodatrai. (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

OP Choudhary Raigarh: किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक शिक्षा जरूरी, फन फेयर में विद्यार्थियों का दिखा आत्मविश्वास

OP Choudhary Raigarh: पीएम शासकीय विद्यालय कोड़ातराई में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान सह फन फेयर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यालय के नवीन भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उनमें नवाचार, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना जरूरी है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
08 Sep 2026, 12:36 PM
रायपुर
OP Choudhary Raigarh: शिक्षा में नवाचार, रचनात्मकता और विद्यार्थियों में उद्यमशील सोच को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। बदलती तकनीक के दौर में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उनमें जिज्ञासा, नई सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना जरूरी है। यह बात वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने पीएम शासकीय विद्यालय कोड़ातराई में आयोजित शिक्षक सम्मान सह फन फेयर कार्यक्रम में कही।
वित्त मंत्री चौधरी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं नवाचार की सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का भी है।

पीएम कोड़ातराई स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजन, विद्यार्थियों ने पेश की उद्यमशीलता की मिसाल
फन फेयर में विद्यार्थियों ने संभाली आयोजन की पूरी जिम्मेदारी

पीएम स्कूल कोड़ातराई में आयोजित फन फेयर विद्यार्थियों के व्यावहारिक सीखने और नेतृत्व क्षमता का प्रभावी उदाहरण बना। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्वयं मंच संचालन, अतिथि सत्कार, अनुशासन, समय प्रबंधन, कूपन वितरण और विभिन्न स्टॉलों के संचालन की जिम्मेदारी संभाली। फन फेयर में बड़ा, डोसा, मंचुरियन, चाउमिन, फ्रेंच फ्राई, चना रोस्ट, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए। वित्त मंत्री चौधरी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक जीवन की समझ भी देती हैं। इससे टीमवर्क, नेतृत्व, प्रबंधन, संवाद और निर्णय लेने जैसी क्षमताओं का विकास होता है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा को पहचानने, प्रयोग करने और नए विचारों को सामने लाने के पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। यही अनुभव आगे चलकर उनमें नवाचार और स्टार्टअप की सोच को मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

शिक्षकों का सम्मान कर जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कार्यालयीन कर्मचारियों का तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन एवं योगदान को सराहा। विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार सिन्हा ने पीएम योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के विकास में सहयोग प्रदान करने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ व्याख्याता रामसागर पटेल ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल, जनपद अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें