Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम ओटीटी OTT धमाका : मुसाफिर कैफे से ‘A Toxic Love Story’ …
मुसाफिर कैफे और नई फिल्में रिलीज
मुसाफिर कैफे और नई फिल्में रिलीज
ओटीटी

OTT धमाका : मुसाफिर कैफे से ‘A Toxic Love Story’ तक रिलीज हुईं ये नई फिल्में

जुलाई के आखिरी हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं। Netflix और Amazon Prime Video पर ‘मुसाफिर कैफे’, ‘आदर्श बाल विद्यालय’, ‘Con City’ और ‘A Toxic Love Story’ जैसी फिल्में स्ट्रीम हो रही हैं। इनमें रोमांस, क्राइम, कॉमेडी और ड्रामा का अलग-अलग स्वाद देखने को मिलेगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Jul 2026, 06:25 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 03:02 AM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जुलाई का आखिरी हफ्ता मनोरंजन प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं, जिनमें रोमांस, कॉमेडी, क्राइम और ड्रामा जैसी अलग-अलग जॉनर की कहानियां शामिल हैं। Netflix और Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म पर आई इन फिल्मों में दर्शकों के लिए कई दिलचस्प विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज हुई प्रमुख फिल्मों के बारे में।

आदर्श बाल विद्यालय 

Amazon Prime Video पर रिलीज हुई ‘आदर्श बाल विद्यालय’ एक स्कूल और वहां के प्रिंसिपल की कहानी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि प्रिंसिपल बच्चों के साथ घुल-मिलकर रहते हैं और पढ़ाई के साथ उनका बचपन भी जीते हैं। कहानी में नया मोड़ तब आता है जब ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को पता चलता है कि अगर दसवीं कक्षा के नतीजे बेहतर रहे तो उन्हें पत्नी के साथ विदेश घूमने का मौका मिल सकता है। इसके बाद वह स्कूल में बच्चों की पढ़ाई को लेकर ज्यादा गंभीर हो जाते हैं। हालांकि स्कूल में सुविधाओं की कमी है, जिससे उनकी राह आसान नहीं होती। फिल्म में केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, देवेन भोजानी और प्राची शाह जैसे कलाकार नजर आए हैं। यह फिल्म 24 जुलाई से स्ट्रीम हो रही है। 

मुसाफिर कैफे 

Netflix पर रिलीज हुई ‘मुसाफिर कैफे’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दो अलग सोच रखने वाले लोगों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में चंदन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जो कॉर्पोरेट जिंदगी छोड़कर पहाड़ों में अपना कैफे खोलने का सपना देखता है। वहीं सुधा एक स्वतंत्र विचारों वाली तलाक वकील है, जो रिश्तों को करीब से टूटते हुए देखने के बाद शादी के बंधन में बंधना नहीं चाहती। दोनों की सोच और सपने अलग हैं, लेकिन साथ रहने के दौरान उनके बीच एक खास रिश्ता बनने लगता है। फिल्म में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो, महिमा मकवाना, आदिल हुसैन और राजीव सिद्धार्थ अहम भूमिकाओं में हैं।

Con City 

Con City एक कॉमेडी और क्राइम से जुड़ी कहानी है, जिसमें चार ठगों सरवनन, मित्रा, जैकी और जानकी की जिंदगी दिखाई गई है। ये लोग आम परिवार की तरह रहते हुए कर्नाटक के मुल्की में एक छोटा होटल चलाते हैं। कहानी तब दिलचस्प हो जाती है जब बिजली गिरने के बाद एक साधारण रसीद प्रिंटर रहस्यमय तरीके से असली नोट छापने लगता है। इसके बाद पैसों का लालच कई लोगों को इस खेल में खींच लाता है। हालात तब और गंभीर हो जाते हैं जब एक पुलिसकर्मी परिवार के बच्चे का अपहरण कर लेता है। बच्चे को बचाने के लिए चारों को अपनी आखिरी योजना बनानी पड़ती है। 

A Toxic Love Story 

Netflix पर रिलीज हुई ‘A Toxic Love Story’ एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो कथित तौर पर एक वास्तविक घटना से प्रेरित है। फिल्म का निर्देशन अलेक्जेंड्रा लेसी ने किया है। कहानी कैलिफोर्निया के एक अमीर इलाके में रहने वाले कपल के आसपास घूमती है। शादी के कुछ समय बाद उन्हें LilithIsTruth नाम के व्यक्ति से धमकी भरे ईमेल मिलने लगते हैं। शुरुआत में शक पति की पूर्व प्रेमिका पर जाता है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाता है। हालांकि, जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए खुलासे सामने आते हैं और मामला पहले से ज्यादा उलझ जाता है। यह फिल्म 22 जुलाई से OTT पर उपलब्ध है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें