Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Parivarik Manoranjan Trailer: पंकज त्रिपाठी के घर…
Parivarik Manoranjan  (Image Source: Social Media)
Parivarik Manoranjan (Image Source: Social Media)
ओटीटी

Parivarik Manoranjan Trailer: पंकज त्रिपाठी के घर आईं अदिति राव हैदरी, फिर पहुंची पुलिस, जानिए OTT रिलीज डेट

Parivarik Manoranjan Trailer: पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म 13 नवंबर 2026 को Sony LIV पर स्ट्रीम होगी।

क
प्रकाशित: 05 Nov 2026, 12:47 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Parivarik Manoranjan Trailer: पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी की अपकमिंग फिल्म पारिवारिक मनोरंजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में दोनों कलाकार पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक कुंवारे शख्स और उसके घर आई नई हाउस मैनेजर के इर्द-गिर्द घूमती है। करीब दो मिनट के ट्रेलर में शुरुआत से ही मजेदार घटनाएं देखने को मिलती हैं, लेकिन कहानी में उस वक्त नया मोड़ आता है, जब अचानक पुलिस की एंट्री हो जाती है।

हाउस मैनेजर की तलाश से शुरू होती है कहानी 

वरुण वी. शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जिसे अपने घर के कामकाज संभालने के लिए एक भरोसेमंद हाउस मैनेजर की जरूरत है। इसके लिए रंजन दुबे विज्ञापन देते हैं। उन्हें ऐसा व्यक्ति चाहिए, जो खाना बनाने से लेकर घर की साफ-सफाई तक की जिम्मेदारी संभाल सके। इसके बदले रहने और खाने की सुविधा भी मुफ्त रखी गई है। इसी विज्ञापन के जरिए हेलेन की एंट्री होती है। वह घर की जिम्मेदारी संभालने लगती है और दुबे जी भी उसकी मौजूदगी से काफी खुश नजर आते हैं। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के साथ कहानी में हल्के-फुल्के कॉमेडी वाले पल देखने को मिलते हैं।

हेलेन को देखकर मोहल्ले में मची हलचल, फिर पहुंची पुलिस 

हेलेन की खूबसूरती और घर में उसकी मौजूदगी मोहल्ले के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। जब लोगों को पता चलता है कि वह दुबे जी के घर में फुल-टाइम हाउस मैनेजर के तौर पर रह रही है, तो हर कोई हैरान रह जाता है। कुछ लोग तो दुबे जी की किस्मत को लेकर मजाक भी करते दिखाई देते हैं। लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है, जब पुलिस की टीम उनके घर पहुंचती है। पुलिस हेलेन के बारे में पूछताछ करने के बजाय मन्नू जोशी नाम की महिला के बारे में सवाल करती है। इसके बाद ट्रेलर में सस्पेंस बढ़ने लगता है।

अचानक गायब हो जाती है हेलेन, क्या है पूरा मामला? 

ट्रेलर के आगे के हिस्से में हेलेन की कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देती हैं। वह चुपके से फोन पर किसी से बात करती नजर आती है। इसके बाद अचानक उसके गायब होने की खबर सामने आती है। दुबे जी और मोहल्ले के लोग भी उसकी तलाश में जुट जाते हैं। पुलिस की पूछताछ के दौरान जब यह सवाल उठता है कि क्या हेलेन घर से कोई सामान लेकर गई है, तो इसका जवाब भी साफ नहीं मिलता। वहीं, हेलेन के गायब होने से दुबे जी काफी परेशान नजर आते हैं। ट्रेलर के आखिर में उनका एक डायलॉग भी ध्यान खींचता है, जिसमें वह कहते हैं कि अब तक बहुत वक्त बीटा बनकर गुजार लिया, अब अल्फा बनने का समय आ गया है।

कब और कहां रिलीज होगी पारिवारिक मनोरंजन? 

पंकज त्रिपाठी, अदिति राव हैदरी और बृजेंद्र काला की यह फिल्म 13 नवंबर 2026 को OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन वरुण वी. शर्मा ने किया है। इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले बृजेंद्र काला, अली अब्बास जफर और वरुण वी. शर्मा ने मिलकर तैयार किया है। फिल्म के डायलॉग बृजेंद्र काला ने लिखे हैं। वहीं, विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, हिमांशु किशन मेहता और एलिसिया जफर इसके निर्माता हैं। अली अब्बास जफर ने क्रिएटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाली है। कॉमेडी के साथ रहस्य का तड़का लगाने वाली यह फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है, इसका पता रिलीज के बाद ही चलेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें