Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › पडिक्कल की सेंचुरी से भारत मजबूत, दूसरे दिन बारिश…
टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला
टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला
क्रिकेट

पडिक्कल की सेंचुरी से भारत मजबूत, दूसरे दिन बारिश का ब्रेक

गॉल टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के कारण खेल शुरू नहीं हो सका। भारत ने पहले दिन 288/2 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ऋषभ पंत 27 रन पर क्रीज पर मौजूद हैं। पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Aug 2026, 12:01 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 03:59 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। मैच का दूसरा दिन आज शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण अब तक खेल शुरू नहीं हो सका है। भारतीय टीम पहले दिन के स्कोर 288/2 से अपनी पारी आगे बढ़ाएगी। 
देवदत्त पडिक्कल 131 और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। यशस्वी 32 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी हुई।

दूसरे दिन पडिक्कल पर रहेंगी नजरें

पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। केएल राहुल 77 रन के निजी स्कोर पर क्रैम्प्स के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं कप्तान शुभमन गिल बड़ी पारी नहीं खेल सके और 16 रन बनाकर आउट हो गए। बारिश से प्रभावित पहले दिन भारत ने सिर्फ दो विकेट गंवाए। भारत की नजर अब बड़े स्कोर पर है। पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। यदि मौसम साथ देता है तो भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाकर मजबूत स्कोर खड़ा करना चाहेंगे। इस मुकाबले में भारत तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है। वहीं श्रीलंका की टीम में केशरा नुवांथा को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है। टेस्ट क्रिकेट में भारत का श्रीलंका पर पलड़ा भारी रहा है। 

श्रीलंका के खिलाफ भारत का शानदार रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 46 टेस्ट खेले गए हैं। भारत ने इनमें 22 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 7 जीत मिली हैं और 17 मैच ड्रॉ रहे हैं। पिछले 10 टेस्ट की बात करें तो भारत ने 8 मुकाबले जीते हैं और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। यानी श्रीलंका इस दौरान भारत को एक भी टेस्ट में नहीं हरा सका है। श्रीलंका ने भारत को आखिरी बार 2015 में गॉल में ही टेस्ट मैच में शिकस्त दी थी। 

भारत की प्लेइंग XI

देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका की प्लेइंग XI

निशान मदुष्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनुषा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें